फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Election examination of 28 candidates today, nine lakh 47 thousand 256 will decide

28 प्रत्याशियों की चुनावी परीक्षा आज, नौ लाख 47 हजार 256 करेंगे फैसला

Wed, 09 Feb 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Election examination of 28 candidates today, nine lakh 47 thousand 256 will decide
बागपत। जनपद की तीनों विधानसभाओं बागपत, बड़ौत, छपरौली में 28 प्रत्याशियों की बृहस्पतिवार को चुनावी परीक्षा होगी। छपरौली व बागपत विधानसभा सीट पर 11-11 प्रत्याशी है, वहीं बड़ौत सीट पर केवल छह प्रत्याशी है। करीब नौ लाख 47 हजार 256 मतदाता मतदान करेंगे। मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और यह शाम छह बजे तक कराया जाएगा।
विज्ञापन

छपरौली को प्रशासन ने संवेदनशील माना है। यहां सबसे ज्यादा तीन लाख 33 हजार 78 मतदाता है। इसलिए ही यहां मतदान केंद्रों पर अर्द्धसैनिक बल के जवान सबसे ज्यादा रहेंगे। डीएम राजकमल यादव ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे से मॉकपोल कराया जाएगा और उसके बाद सात बजे से मतदान शुरू होगा। मतदान कर्मियों को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने के आदेश दिए गए है, जिससे किसी तरह के सवाल नहीं उठ सके। मतदान शाम छह बजे तक कराने के बाद ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच खेकड़ा के लक्ष्मीचंद पटवारी कालेज में बने स्ट्रांग रूम में रखवाया जाएगा।
विज्ञापन

2 लाख 78 हजार युवा वोटर, करीब एक लाख पहली बार वोट करेंगे
तीनों विधानसभाओं में 2 लाख 78 हजार 443 युवा मतदाता है। इनमें 18-19 वर्ष तक के 64077 और 20-29 वर्ष तक के दो लाख 94 हजार 356 मतदाता है। इस बार विधानसभा चुनाव में करीब एक लाख युवा पहली बार मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

322 संवेदनशील बूथ, 6 पिंक व 13 आदर्श बूथ बनाए
तीनों विधानसभाओं में 322 संवेदनशील बूथ है। पहले केवल इन पर ही वेब कास्टिंग कराने की तैयारी थी, लेकिन प्रशासन ने बाद में निर्णय लिया कि सभी बूथों की वेबकास्टिंग कराई जाएगी। तीनों विधानसभाओं में महिलाओं के लिए छह पिंक बूथ बनाए गए है। 13 आदर्श बूथ होंगे, जहां हर सुविधा मिलेगी।

चुनावी समस्या व कानून व्यवस्था के लिए यहां करें फोन
किसी को चुनाव से जुड़ी कोई समस्या होती है तो वह 1950 पर कॉल कर अपनी समस्या बता सकता है। इसके अलावा कंट्रोल रूम 0121-2222870 में भी सूचना दे सकते है। इसके अलावा कानून व्यवस्था के लिए डायल 112 व एसपी के मोबाइल 9454400258 पर कर सकते है।
छपरौली विधानसभा
आदर्श बूथ
- शहीद सत्यपाल सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय कमरा नंबर 1 छपरौली
- एच एम इंटर कॉलेज कमरा नंबर 1 टीकरी
- गांधी स्मारक इंटर कॉलेज कमरा नंबर 1 दोघट
- जूनियर हाई स्कूल कमरा नंबर 1 दाहा
पिंक बूथ
- गांधी स्मारक इंटर कॉलेज कमरा नंबर 4 दोघट
- सर्वहितकारी इंटर कॉलेज कमरा नंबर 1 बिनौली
बड़ौत विधानसभा
- शाहमल स्मारक इंटर कॉलेज कमरा नंबर 1 बिजरौल।
- लॉर्ड महावीरा एकैडमी कमरा नंबर 4 बड़ौत ।
- दिगंबर जैन इंटर कॉलेज कमरा नंबर 1 बड़ौत।
- प्राथमिक पाठशाला नंबर 2, कमरा नंबर 1 गौरीपुर जवाहर नगर।
पिंक बूथ
- कार्यालय नगर पालिका कमरा नंबर 3 बड़ौत,
- स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज कमरा नंबर 6 बड़ौत।
--
बागपत विधानसभा
आदर्श बूथ
- जैन इंटर कॉलेज कमरा नंबर 5 बागपत ।
- राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कमरा नंबर 4 बागपत ।
- शीलचंद इंटर कॉलेज कमरा नंबर 24 अमीनगर सराय।
- जैन इंटर कॉलेज कमरा नंबर 4 खेकड़ा।
- सेंट मैरी इंटर कॉलेज कमरा नंबर 13 रटौल।
पिंक बूथ
- किसान इंटर कॉलेज कमरा नंबर 1 मवींकला।
- जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज कमरा नंबर 3 खेकड़ा।
--
बागपत विधानसभा सीट एक नजर में
प्रमुख प्रत्याशी
योगेश धामा भाजपा
अहमद हमीद रालोद-सपा गठबंधन
अरूण कसाना बसपा
अनिल देव त्यागी कांग्रेस
कुल वोटर 3,13,363
महिला 1,41,857
पुरुष 1,71,478
थर्ड जेंडर 25
----
बड़ौत विधानसभा सीट
केपी मलिक भाजपा
जयवीर तोमर रालोद-सपा गठबंधन
अंकित शर्मा बसपा
राहुल कश्यप कांग्रेस
कुल वोटर 3,00,815
महिला 1,34,998
पुरुष 1,65,804
थर्ड जेंडर 13
--
छपरौली विधानसभा सीट
सहेंद्र सिंह रमाला भाजपा
डा. अजय कुमार रालोद-सपा गठबंधन
शाहिन चौधरी बसपा
यूनुस चौधरी कांग्रेस
कुल वोटर 3,33,078
महिला 1,48,619
पुरुष 1,84,455
थर्ड जेंडर 4
--
मतदान केंद्र व स्थल
विधानसभा स्थल केंद्र
बागपत 351 163
बड़ौत 328 154
छपरौली 368 205
वर्ष 2017 में इस तरह हुआ था मतदान
बागपत 63.19 प्रतिशत
बड़ौत 65.06 प्रतिशत
छपरौली 67.43 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed