{"_id":"6629ae6d59dcf728ce058484","slug":"election-campaign-ends-in-baghpat-voting-will-take-place-tomorrow-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-112339-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बागपत में चुनाव प्रचार थमा, कल होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बागपत में चुनाव प्रचार थमा, कल होगा मतदान
Thu, 25 Apr 2024 06:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 25 Apr 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
बागपत। लोकसभा सीट पर बुधवार शाम को चुनाव प्रचार थम गया और अब शुक्रवार को मतदान होगा। इससे पहले सभी पार्टियों के प्रत्याशियों ने दिनभर प्रचार किया और वह ज्यादा से ज्यादा जगहों पर पहुंचे।
बागपत लोकसभा क्षेत्र में बगापत की छपरौली, बड़ौत, बागपत विधानसभा सीट शामिल है तो मेरठ जिले की सिवालखास और गाजियाबाद की मोदीनगर सीट भी आती है। इस सीट पर 16 लाख 65 हजार 208 मतदाता हैं। जिनके मतदान करने के लिए 515 केंद्रों पर 1737 बूथ बनाए गए हैं। इनमें 200 से ज्यादा मतदान स्थलों को संवेदनशील व अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। बागपत सीट पर रालोद-भाजपा के डाॅ. राजकुमार सांगवान, इंडिया गठबंधन के अमरपाल शर्मा, बसपा के प्रवीण बंसल समेत सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। यह सभी जातीय समीकरण को साधकर अपनी जीत तय करने में लगे हुए है। जिसके लिए सभी ने बुधवार को भी खूब प्रचार किया।