{"_id":"696d2d64549700b7400e435b","slug":"eight-vehicles-collided-in-the-fog-on-the-elevated-road-leaving-14-injured-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-145339-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: एलिवेटेड मार्ग पर कोहरे में भिड़ीं आठ गाड़ियां, 14 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: एलिवेटेड मार्ग पर कोहरे में भिड़ीं आठ गाड़ियां, 14 घायल
विज्ञापन
बागपत/खेकड़ा। दिल्ली-खेकड़ा एलिवेटेड मार्ग पर घने कोहरे के कारण रविवार सुबह एक ट्रक और सात गाड़ियों में भिड़ंत हो गई। हादसे में गाड़ियों में सवार महिलाओं समेत 14 लोग घायल हो गए। इससे वहां जाम लग गया। सूचना पर आए पुलिसकर्मियों और एनएचएआई के कर्मियों ने क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर जाम खुलवाया। वहीं मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर शुगर मिल के पास कार की टक्कर से बुग्गी के परखच्चे उड़ गए और बैल की मौत हो गई।
एलिवेटेड मार्ग पर रविवार सुबह घना कोहरा होने के कारण दृश्यता काफी कम रही और इस कारण ही हादसे हुए। इसमें रविवार सुबह करीब छह बजे दिल्ली की तरफ से आ रही दो गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इसके बाद पीछे से आए एक ट्रक और पांच गाड़ियां भी उनमें भिड़ती रहीं। वहां डिवाइडर से टकराकर दो गाड़ियां एलिवेटेड मार्ग पर पलट गईं।
इस हादसे में गाड़ियों में सवार गौरव निवासी पाली, जफरूद्दीन निवासी नेहरू विहार दिल्ली, ट्रक चालक गेंदालाल और सहायक विक्रम सिंह निवासी पूजा कॉलोनी दिल्ली, वेदराम, सुमित निवासी सेक्टर पांच नोएडा, प्रमोद निवासी कीर्तिनगर दिल्ली और कई महिलाओं समेत 14 घायल हो गए। सूचना पर आए पुलिसकर्मियों ने वाहनों में फंसे लोगों को निकाला। इसके बाद घायलों का निजी अस्पतालों में उपचार कराया गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद एलिवेटेड मार्ग पर निकलने की जगह नहीं बची और वहां जाम लग गया। पुलिसकर्मियों और एनएचएआई के कर्मियों ने क्रेन से क्षतिग्रस्त गाड़ियों को एलिवेटेड मार्ग से नीचे उतारकर खड़ा किया। वहां करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। वाहनों को हटाने के बाद ही यातायात सुचारू हुआ।
-कार की टक्कर से बुग्गी के परखच्चे उड़े, बैल की मौत
मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर शुगर मिल के पास गलत दिशा में आई कार की टक्कर लगने से रिजवान निवासी इस्लामनगर की बुग्गी के परखच्चे उड़ गए और उसके बैल की मौत हो गई। इस हादसे में रिजवान भी घायल हो गया। हादसे के बाद कार में सवार युवक वहां से भाग गए, जबकि चालक को लोगों ने पकड़ लिया। इसको लेकर वहां हंगामा हो गया, मगर बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। घायल रिजवान का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। रिजवान ने बताया कि दो दिन पहले छप्पर में आग लगने से उसकी भैंस, गाय और कुत्ते की मौत हो गई थी, जबकि गाय और भैंस झुलस गए थे।
-- --
हादसे रोकने के लिए छह क्रिटिकल कॉरिडोर बनाए
बागपत। जिले में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे, दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे, मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे और एलिवेटेड मार्ग पर 25 जगहों को चिह्नित किया गया। वहां पर हादसे रोकने के लिए 34 चेतावनी बोर्ड लगाए गए। साथ ही 298 रिफ्लेक्टर पट्टी बनाई गईं। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि बागपत-मेरठ और दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर थानावार छह क्रिटिकल कॉरिडोर बनाए। वहां पर हादसे रोकने के लिए पुलिस टीमों का भी गठन किया गया। इसमें यातायात पुलिस के 56 पुलिसकर्मियों और पुलिस लाइन से 79 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया।
वर्जन-
एलिवेटेड मार्ग पर कोहरे के कारण वाहनों की आपस में भिड़ंत हुई थी। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार कराया गया। शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। -रोहन चौरसिया, सीओ खेकड़ा।