फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Eight panchayat buildings will be built in Barout and Binauli blocks

शौचालयों का होगा लोकार्पण व पंचायत भवनों का होगा शिलान्यास

Sat, 17 Oct 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Eight panchayat buildings will be built in Barout and Binauli blocks
दोनों ब्लाकों में अब तक 80 सामुदायिक शौचालय हो चुके तैयार
विज्ञापन

19 अक्टूबर को मुख्यमंत्री करेंगे ई शिलान्यास और लोकार्पण
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बड़ौत और बिनौली ब्लाक मेें ग्राम पंचायतों में अब खुद के भवनों में बैठकें हो सकेंगी। इसके लिए अब दोनों ब्लाकों में आठ ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन बनाए जाएंगे। इसके अलावा दोनों ब्लाकों में अब तक 80 सामुदायिक शौचालय तैयार हो चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 अक्टूबर को लखनऊ से ई शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। पंचायती राज निदेशक का पत्र मिलते ही विभाग ने तैयारियां कर ली हैं।
अभी तक गाम पंचायतों की खुली बैठकें स्कूलों आदि में हुआ करती थी। पंचायत सचिवों को ग्राम प्रधानों के घर पर ही बैठकर काम निपटाने पड़ते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। बड़ौत और बिनौली ब्लाक में चार-चार यानी कुल आठ गांवों में पंचायत भवन बनेंगे। इन पंचायत भवनों में ग्राम पंचायत की गतिविधियों एवं विकास कार्यों की समीक्षा होगी। दूसरी तरफ, बड़ौत ब्लाक में 38 और बिनौली ब्लाक में 42 यानी कुल 80 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण किया जा चुका है। वैसे तो वित्तीय वर्ष 2020-2021 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है, लेकिन 19 अक्टूबर को लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निर्माणाधीन भवनों का शिलान्यास करेंगे और सामुदायिक शौचालयों लोकार्पण करेंगे। पंचायती राज विभाग ने शिलान्यास और लोकार्पण की तैयारियां की हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक चयनित पंचायत में लगेगी पट्टिका
बड़ौत। शिलान्यास और लोकार्पण पट्िटका प्रत्येक भवन पर लगेगी। निर्माणाधीन भवनों पर शिलान्यास पट्टिका और तैयार हो चुके सामुदायिक शौचालयों पर लोकार्पण पट्टिकाएं लगाने के निर्देश पंचायती राज विभाग ने जारी कर दिए हैं। सभी चयनित पंचायतें पट्टिकाएं तैयार करा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिलान्यास व लोकार्पण की सभी तैयारियां पूर्ण
बीडीओ राहुल वर्मा ने बताया कि शिलान्यास और लोकार्पण की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। सभी पंचायतों में पट्टिकाएं लगाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री 19 अक्टूबर को लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

इन गांवों में बनेंगे पंचायत घर
बड़ौत। बड़ौत ब्लाक के कंडेरा, बूढपुर, बिराल व हसनपुर जिवाना और बिनौली ब्लाक के रहतना, हजूराबाद गढ़ी, धनौरा टीकरी व कैड़वा कंबाला गांव में पंचायत भवन बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed