{"_id":"64dfbab91ece503de6065c5f","slug":"eight-new-college-get-recognition-of-high-school-and-intermediate-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-4312-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: आठ नए काॅलेजों को मिली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: आठ नए काॅलेजों को मिली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मान्यता
विज्ञापन
बागपत। जिले में आठ नए काॅलेजों को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मान्यता दी गई है। आठ नए विद्यालयों को मान्यता मिलने पर जिले में मान्यता प्राप्त विद्यालयों की संख्या 152 हो गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि जिले में इस साल जय दुर्गे हाईस्कूल बौढ़ा, श्रीराम इंटर काॅलेज पुसार-कान्हड, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज टीकरी, आरजे गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुकीमपुरा, होली मदर हाईस्कूल लुहारी, बागपत ग्लोबल स्कूल मीतली, चौधरी अभयराम इंटर काॅलेज राजपुर खामपुर और राॅयल कान्वेंट इंटर काॅलेज चमरावल को मान्यता दी गई है। अब जिले में माध्यमिक विद्यालयों की संख्या 152 हो गई है। इनमें 71 अशासकीय सहायता प्राप्त, 21 राजकीय और 60 वित्तविहीन विद्यालय है।