फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   eight gold medals in taekwondo championship

लखनऊ मे ऑफिशियल स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बागपत के खिलाड़ियों ने आठ स्वर्ण पदक सहित दर्जनों पदक झटके

Mon, 25 Oct 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
eight gold medals in taekwondo championship
लखनऊ से पदक जीतकर खेकड़ा लौटे विजेता ताईक्वांडो खिलाडी - फोटो : KAHKRA
ताइक्वांडो चैंपियनशिप में आठ स्वर्ण पदक झटके
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत) ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया, उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में 19 से 24 अक्तूबर तक लखनऊ स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित 37वीं सब जूनियर, पांचवीं के कैडेट, 39वीं जूनियर, 38वीं सीनियर ऑफिशल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के 68 जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में जनपद के 47 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो की दोनों विधाओं कयोरगी व पुमसे में प्रतिभाग कर 26 पदक जीते।

सब जूनियर बालक वर्ग में मयंक, बालिका वर्ग में वंशिका शर्मा ने स्वर्ण पदक, कैडेट वर्ग में ललित कुमार, हिमांशु, जतिन यादव, जूनियर वर्ग में सायमा खोखर, अभिनव धामा, सीनियर वर्ग में अक्षिता ने स्वर्ण पदक जीता। संघ सचिव सचिन शर्मा ने बताया कि खिलाड़ी कृष्णा यादव, गुड्डू यादव, प्रकृति, अंकित, युगांत याद, निशी, पंकज यादव, सचिन शर्मा, आदित्य, शिवा, विनती शर्मा, आयुष ने कांस्य पदकों पर कब्जा किया। विजेता खिलाड़ियों ने लखनऊ, कानपुर, अंबेडकर नगर, लखीमपुर खीरी, बलिया, उन्नाव और बिजनौर आदि जनपदों के प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को धूल चटाकर जनपद का नाम रोशन किया। आठ स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन अपने-अपने वर्ग की नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ। सोमवार को टीम के खेकड़ा पहुंचने पर नगर क्षेत्र के खेल प्रेमी, समाजसेवी, खिलाड़ियों के परिजनों ने विजेता खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर समाजसेवी अजीत यादव, संघ अध्यक्ष सुभाष त्यागी, सोनू यादव, जितेंद्र यादव, मुकेश यादव, रामपाल यादव, धर्मेंद्र शर्मा, इकबाल चौधरी, शहनाज खोखर, ओमपाल यादव, शिवकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed