फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Eid was celebrated with brotherhood

भाईचारे के साथ मनाई गई ईद 

Fri, 08 Jul 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 08 Jul 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Eid was celebrated with brotherhood
खेकड़ा में ईद की नमाज अदा करते अकीदतमंद। - फोटो : amar ujala
बागपत में ईद उल फितर का त्योहार भाईचारे के साथ मनाया गया। ईदगाह पर लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। शहर काजी हबीबुर्ररहमान ने नमाज अदा कराई। देश में अमन और चैन की दुआ कराई। जिलेभर में ईद मिलन समारोह आयोजित किए गए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को ईदगाह कॉलोनी के निकट ईदगाह रोड पर नमाज अदा हुई। डीएम ह्दय शंकर तिवारी, एसपी पूनम, बसपा के बागपत विधानसभा प्रभारी अहमद हमीद, चेयरमैन रोजूद्दीन, सईद अहमद, सपा जिलाध्यक्ष डॉ एसपी यादव, बागपत से प्रत्याशी डॉ कुलदीप उज्ज्वल, डॉ रियासत अली, बसपा नेता विक्रम भाटी, बबलू कौशिक, हाजी फिरोज खां मौजूद रहे।

विज्ञापन

 

हारूण सिद्दीकि, अशोक चौहान, सुरेंद्र वर्मा, अनीस, नदीम, सलीम, फिरोज खां, फुरकान और उस्मान ने ईद की मुबारकबाद दी। विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपने-अपने कैंप लगाएं। डीएम ने कहा कि ईद जैसे पवित्र त्योहारों से समाज में भाईचारा, सौहार्द और आपसी एकता की भावना बढ़ती है। हमारे मुल्क का हर त्योहार आपस में मिलजुल कर रहने की नसीहत देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि ईद का मतलब है खुशी। ईद के मौके पर ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच खुशियां बांटनी चाहिए। बागपत और आसपास के क्षेत्र मेें आयोजित ईद मिलन समारोह में डीएम हृदय शंकर तिवारी और एसपी पूनम भी शामिल हुई। दोघट के टीकरी कसबे में ईद की नमाज प्रात: आठ बजे हुई। सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने अमनो अमान की शांति के लिए दुआ मांगी। चेयरमैन राजबाला चौधरी ईदगाह पर पहुंची और लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। संचालन कय्यूम पहलवान ने किया।


 

नगर पंचायत टीकरी के अधिशासी अभियंता वेदप्रकाश, हाफिज, इकराम, कय्यूम पहलवान, दिनेश राठी, सोनू शर्मा, वीरेंद्र, साहिद बेग, गय्यूर और लालू आदि उपस्थित रहे। दाहा। दोघट में चेयरमैन पिंटू चौधरी, इकराम प्रधान, मांगेराम प्रधान, कृष्ण प्रधान, शाहिदा, सुशील राणा ने ईद की बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed