फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Education is the only weapon that gives moral, social and educational rights.

शिक्षा ही ऐसा अस्त्र, जो नैतिक, सामाजिक और शैक्षणिक अधिकार दिलाता है

Tue, 24 May 2022 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Education is the only weapon that gives moral, social and educational rights.
अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम के बैनर को लेकर उत्साहित छात्राएं - फोटो : BARAUT
अपराजिता अभियान
विज्ञापन

माउंट लिट्रा स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित हुआ अपराजिता कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। माउंट लिट्रा स्कूल में मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बेटियां समाज को नई दिशा देेती हैं। जब बेटियां पढ़ेगी तभी देश आगे बढ़ेगा। शिक्षा ही ऐसा अस्त्र बन सकता है जो न केवल उनका नैतिक, सामाजिक और शैक्षणिक अधिकार दिलाता है बल्कि उसे जीवन में आने वाली कठिनाइयों के सामने एक सशक्त महिला के रूप में खड़ा करता है। इस दौरान बेटियों को महिला हेल्पलाइन नंबर के अलावा अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीओ युवराज सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम रामनिवास, एसएसआई शिवदत्त, महिला सब इंस्पेक्टर कुमुद रानी, आयुष मेडिकल आफिसर डॉ. कल्पना, एसआई विकुल कुमार, स्कूल संस्थापक हंसकुमार जैन, चेयरमैन बिजेंद्र जैन, हिमांशु जैन ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। सीओ युवराज सिंह ने कहा कि छोटी-छोटी घटनाओं को नजरअंदाज करने और उसे छुपाने से गंभीर परिणाम सामने आते हैं। लड़कियों को चाहिए कि हर छोटी-बड़ी घटनाओं को अपने मां-बाप, भाई-बहन से शेयर करें।
विज्ञापन

एसएसआई शिवदत्त ने कहा कि किसी के बहकावे में ना आएं, अनजान व्यक्ति से खाने की कोई भी चीज लेने से परहेज करें। एसआई विकुल कुमार ने कहा कि अगर किसी प्रकार से कोई गलती हो जाती है तो उसे अपने परिवार वालों, शिक्षकों से जरूर शेयर करें। स्कूल संस्थापक हंसकुमार जैन और चेयरमैन बिजेंद्र जैन ने अतिथियों का आभार जताया। इस दौरान बेटियों ने भी पुलिस के आला अफसरों से सवाल किए, जिनका उत्तर मिलने पर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

असहज स्थिति में दुपट्टे को बनाएं फंदा
महिला सब इंस्पेक्टर कुमुद रानी ने कहा कि असहज स्थिति में दुपट्टे का इस्तेमाल गर्दन कसने में किया जा सकता है, अपने बैग में ऐसे सामान रखें, जो समय आने पर हथियार के रूप में कार्य करते हुए आप की रक्षा कर सकें। किसी भी प्रकार से डरे नहीं। साइबर अपराध के बारे में मां-बाप को सूचना जरूर दें। रास्ते में कोई भी आपके आने जाने पर नजर रखता है तो बचाव के लिए महिला शिक्षक और परिवार को बता दें। छोटी घटनाओं को नजरअंदाज कर देने से अपराधियों के हौसले बुलंद होते हैं।
इन नंबरों पर दे सकते हैं सूचना
हेल्पलाइन नंबर 181 पर नाबालिग की शादी रोकने, 1090 पर महिला सुरक्षा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन पर महिलाओं के प्रति हो रहे अत्याचार के बारे में सूचना दी जा सकती है। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाता है। छात्राएं एक साथ स्कूल आएं और एक साथ जाएं।
स्वस्थ शरीर के लिए संतुलित आहार जरूरी
आयुष मेडिकल आफिसर डॉ. कल्पना ने छात्राओं को खानपान पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। बताया कि एक संतुलित आहार से दिनचर्या को स्वस्थ बना सकते है। उन्होंने महिलाओं को होने वाली आम बीमारियों की जानकारी और बचाव के तरीके बताए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में इनका रहा योगदान
कार्यक्रम का संचालन सीनियर कोआर्डिनेटर चित्रा श्रीनारायण, प्रधानाचार्य निशांत कुमार मीडिया प्रभारी कुलदीप तोमर ने किया। इनके अलावा इंस्पेक्टर क्राइम रामनिवास यादव, पीटीआई रविंद्र पंवार, जॉनी तोमर, महिला कांस्टेबल रोबिन रानी, सोनम, विशाल पंवार का भी योगदान रहा।
छात्राएं बोली, बेहद उपयोगी रहा अभियान
- छात्रा अपेक्षा ने कहा कि कानून की जानकारियां दी गई। कैंप उपयोगी रहा।
- छात्रा जाह्नवी ने कहा कि छात्राओं को उनके अधिकार बताए गए।
- छात्रा टिया ने कहा कि सेल्फ डिफेंस के विषय में जानकारी दी गई।
- छात्रा महिमा ने कहा कि हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
- छात्रा रिया ने कहा कि कैंप में कानून में दिए गए अधिकार बताए गए।
- छात्रा जिया ने कहा कि अपराजिता कार्यक्रम से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed