फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   education friend protest

शिक्षामित्रों का आज से जेल भरो आंदोलन

Fri, 18 Sep 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 18 Sep 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
education friend protest
बागपत में शिक्षामित्रों का आंदोलन और तेज हो गया है। बृहस्पतिवार को शिक्षामित्रों ने कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। शुक्रवार से शिक्षामित्र जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे। प्रदर्शनकारी शिक्षामित्रों ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम और बीएसए को सौंपा। ज्ञापन में मांग पूरी करने अन्यथा इच्छा मृत्यु की इजाजत देने की मांग की गई।
विज्ञापन


सोमवार से शिक्षामित्रों का मांगों के समर्थन में शुरू आंदोलन दिन प्रतिदिन उग्र होता जा रहा है। बृहस्पतिवार को शिक्षामित्रों ने कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी का इजहार किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हर हाल में अपना हक लेकर रहेंगे।
विज्ञापन


शिक्षामित्र किसी दशा में आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। आंदोलन को धार देने के लिए शिक्षामित्रों ने पूरी ताकत के साथ आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया गया। धरनास्थल पर हुई सभा में शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष राजेश पंवार ने कहा कि शुक्रवार को जिले के शिक्षामित्र जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री और मानव संसाधन मंत्री को संबोधित ज्ञापन बीएसए डॉक्टर एमपी सिंह और एडीएम राकेश कुमार मालपानी को सौंपा। ज्ञापन में मांग पूरी करने अन्या इच्छा मृत्यु दिए जाने की मांग। इस मौके पर जिलामंत्री भरत शर्मा, बिजेंद्र भाटी, राजीव शर्मा, मनोज कुमार, राजकुमार शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed