फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Earphones are increasing the problem of migraine and headache

मध्यम आवाज में सुनें संगीत: इयरफोन बढ़ा रहा माइग्रेन और सिर दर्द की बीमारी, कमजोर हो रहीं दिमाग की नसें

Sat, 10 Aug 2024 09:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 10 Aug 2024 09:57 AM IST
विज्ञापन
Earphones are increasing the problem of migraine and headache
इयरफोन से कानों को नुकसान - फोटो : Freepik.com
बागपत। इयरफोन, हेडफोन और इयर बड्स का देर तक प्रयोग करने से माइग्रेन और सिर दर्द की बीमारी बढ़ रही है। देर तक गाने सुनने से तेज आवाज सीधे कानों के भीतर जाकर नसों को नुकसान पहुंचा रही हैं। इस कारण से दिमाग की नसें भी कमजोर रहो रही हैं। किशाेर और युवा वर्ग इसका अधिक शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन


नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव का कहना है कि कई मरीजों में टिन्निटस की समस्याएं भी देखने को मिली हैं, इसमें कानों में लगातार या रह-रह कर गूंजने की, सीटियां बजने, भिनभिनाने या फुफकारने की ध्वनियां सुनाई देती हैं।
विज्ञापन

ये उपकरण सिर्फ कानों को ही प्रभावित नहीं कर रहे, इनका असर मस्तिष्क पर भी हो रहा है। सिर दर्द, माइग्रेन की समस्या तो बढ़ ही रही है। उन्होंने बताया कि ओपीडी में रोजाना ऐसे दस से 15 मरीज पहुंच रहे है, जिन्हें इयरफोन का प्रयोग करने से परेशानी हो रही है। लोगों को इयरफोन का अधिक इस्तेमाल न करने की सलाह दी जा रही है।
 
इयर ड्रम को हो रही है क्षति
चिकित्सकों का कहना है कि कान के अंदर एक पर्दा होता है जिसे इयर ड्रम कहते हैं। इसमें कई बारीक नसें होती हैं, जो दिमाग से जुड़ी होती हैं। जब इयरफोन या हेडफोन लगाकर तेज आवाज सुनते हैं तो उसका कंपन दबाव के साथ ईयर ड्रम से टकराता है इससे उसे क्षति होती है। तुरंत इलाज न कराने पर तंत्रिका तंत्र को नुकसान पहुंचा सकती है।
 
कान में सीधे तेज आवाज जाने से नसों को नुकसान पहुंच रहा है जो दिमाग से सीधे जुड़ी होती हैं। इसकी वजह से माइग्रेन, सिर दर्द और चक्कर आने की समस्याएं बढ़ रही हैं। जो लोग पहले से चक्कर आने की समस्या से परेशान हैं, इयरफोन से उनकी समस्या और बढ़ती जा रही है। - डॉ़ सुनील कुमार, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed