{"_id":"587a69044f1c1b577fbac255","slug":"during-insecticide-spray-condition-deteriorates-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीटनाशक स्प्रे के दौरान हालत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीटनाशक स्प्रे के दौरान हालत बिगड़ी, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 15 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
दवा का छिड़काव
- फोटो : demopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सिसाना गांव में गेहूं की फसल में कीटनाशक दवा स्प्रे कर रहे एक किसान की हालत बिगड़ गई। बाद में उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
सिसाना गांव निवासी मनोज कुमार (30) अपनी गेहूं की फसल को कीटों से बचाने के लिए शनिवार सुबह कीटनाशक दवा का स्प्रे कर रहे थे। इसी दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और वे बेहोश होकर खेत में गिर पड़े। पता चलने पर परिवार के लोग उनको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उनको मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। बाद में परिवार के लोग शव को वापस घर ले आए। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। किसान मनोज का एक बेटा और एक बेटी है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उनकी पत्नी बार-बार बेहोश हो रही है।