फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Duplicate details of 2075 students and 19 teachers found duplicate on U-Dus

Baghpat News: यू-डायस पर 2075 छात्रों और 19 शिक्षकों का ब्यौरा डुप्लीकेट मिला

Fri, 25 Aug 2023 01:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Duplicate details of 2075 students and 19 teachers found duplicate on U-Dus
बागपत। यू-डायस पर 2075 छात्रों और 19 शिक्षकों का डाटा डुप्लीकेट मिला है। इसके अलावा अभी तक 51719 छात्र-छात्राओं का आधार कार्ड विद्यालयों में उपलब्ध नहीं कराया गया है और 88241 छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड का सत्यापन नहीं हो पाया है। शासन ने जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षाधिकारी को डुप्लीकेट छात्र-छात्राओं का ब्यौरा पोर्टल से हटाने और आधार कार्ड का वेरिफिकेशन कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के फर्जी नामांकन रोकने के लिए शासन से छात्रों का ब्यौरा यू-डायस पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए थे। जिले के माध्यमिक, राजकीय, परिषदीय और अन्य बोर्ड के विद्यालयों में 229584 छात्र-छात्राओं का नामांकन है। इनमें से 11244 छात्र-छात्राओं का आधार सत्यापन फेल हो गया है और 88241 छात्र-छात्राओं का सत्यापन पूरा नहीं हो पाया है। जिले में अब तक सिर्फ 78380 छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड ही पोर्टल पर सत्यापित हुए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा पोर्टल पर 2075 छात्रों और 19 शिक्षकों का ब्यौरा डुप्लीकेट मिला है। जिस पर शासन ने विभाग के अधिकारियों को पोर्टल से डुप्लीकेट छात्र-छात्राओं का नाम पोर्टल से हटाकर आधार कार्ड का सत्यापन कर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पोर्टल से डुप्लीकेट छात्र और शिक्षकों का ब्यौरा हटाने के साथ ही सभी छात्रों के आधार कार्ड का सत्यापन कर पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों का पालन न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed