फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   dulhendi

दुल्हैंडी आज, कड़ी सुरक्षा के इंतजाम

Mon, 09 Mar 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
dulhendi
बागपत। दुल्हेंडी पर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस प्रशासन ने पर्व पर नगर के संवेदनशील स्थानों के अलावा अन्य स्थानों पर तथा अन्य मुख्य मार्गों पर सुरक्षा के इंतजाम कर दिए गए है। सभी स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

दुल्हैंडी पर मंगलवार को जिले में जमकर गुलाल बरसेगा। पर्व के अवसर पर नगर में कुछ संवेदनशील स्थान चिह्नित किए गए है, इन स्थानों पर पूरा दिन पुलिस बल तैनात रहेगा तथा पुलिस गश्त करेगी। पर्व को लेकर कोतवाली पुलिस ने सभी तैयारियां कर ली है तथा संबधित पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश भी दे दिए गए है। नगर में ईदगाह, माता कालोनी, पुराना कस्बा संवेदनशील स्थान है। इन स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस रहेगी। इसके अतिरिक्त हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा नगर में मुख्य चौराहे राष्ट्रवंदना चौक, होलिका चौक, पक्का घाट, शौकत मार्केट, बड़ा बाजार, पुराना कस्बा, पांडव रोड, एसपी कार्यालय चौराहा, सिसाना रोड़, ठाकुरद्वारा, देसराज मोहल्ला में भी पुलिस गश्त कर हुड़दंगियों पर नजर रखेगी। कोतवाल अरविंद कुमार ने बताया कि पर्व पर नगर में जगह-जगह पुलिस तैनात रहेगी तथा चेकिंग अभियान चलाकर हुड़दंगियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed