फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Due to the repair of drinking water line, drinking water cravings

पेयजल लाइन की मरम्मत के चलते पेयजल को तरसे

Thu, 14 Apr 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Due to the repair of drinking water line, drinking water cravings
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में पेयजल लाइन की मरम्मत जारी है। जिससे बृहस्पतिवार को पेयजल आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों ने हैंडपंप और सबमर्सिबल के सहारे पानी की व्यवस्था करनी पड़ी। कस्बे में शुक्रवार को भी आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

मेरठ-बागपत हाईवे निर्माण के दौरान कस्बे की पेयजल लाइन टूट गई थी। इससे आधे कस्बे की सप्लाई बंद थी। नगर पंचायत की ओर से मोहल्ले में टैंकर भिजवाकर आपूर्ति की जा रही थी। कस्बे में बृहस्पतिवार को पेयजल लाइन की मरम्मत शुरू होने से आपूर्ति बाधित रही। वहीं, टैंकरों से भी आपूर्ति नहीं कराई। भीषण गर्मी के कारण लोगों को पेयजल के लिए हैंडपंप और सबमर्सिबल का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

कस्बे में शुक्रवार को भी आपूर्ति बाधित रहेगी। कस्बे के डॉ. सुनील अग्रवाल, गौरव गुप्ता, अतुल गुप्ता, राजू उर्फ राजकुमार, सुनील मोघा, सुमित बॉबी, प्रदीप कुमार ने नगर पंचायत चेयरमैन से शीघ्र आपूर्ति शुरू कराने की मांग की। वहीं, नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि बुधवार को कंपनी के कर्मचारियों को दो दिन में पेयजल लाइन की मरम्मत कराने के लिए कहा। पेयजल लाइन की मरम्मत व दूसरी लाइन बिछाने के लिए कस्बे में आपूर्ति बाधित रही। शुक्रवार को भी पेयजल की सप्लाई बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed