फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Due to strong wind and rain, electricity was cut off from the city to the countryside

Baghpat News: तेज हवा और बारिश से नगर से लेकर देहात तक की बिजली गुल

Fri, 21 Jun 2024 03:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 21 Jun 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Due to strong wind and rain, electricity was cut off from the city to the countryside
बागपत/बड़ौत। जिले में देर रात आई तेज हवा और बारिश से बागपत व बड़ौत के अलावा दर्जन भर से अधिक गांवाें की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बृहस्पतिवार सुबह भी बागपत और बड़ौत के कई मोहल्ले में आपूर्ति ठप रहने से लोगों को पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ी। बिजली ठप होने से ग्रामीण क्षेत्रों में रात भर अंधेरा छाया रहा।
विज्ञापन

जिले में बुधवार रात अचानक मौसम का मिजाज बदला। आसमान में बादल छाने के साथ ही गरज और चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह भी रुक-रुककर बारिश हुई। बारिश के साथ तेज हवा चलने से नगर और देहात की बिजली गुल हो गई। बागपत में ठाकुरद्वारा मोहल्ले के अलावा माता काॅलोनी, पुराना कस्बा में रात में लगभग डेढ़ घंटा आपूर्ति ठप रही। बृहस्पतिवार की सुबह भी दो घंटे तक आपूर्ति ठप रहने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। इसके अलावा बड़ौत के बावली रोड, बिजरौल रोड, शाहमल एंकलेव, पटेल नगर, पांडव नगर में बिजली आपूर्ति ठप रही। इसके अलावा लाइन में फाल्ट आने से ग्रामीण क्षेत्र के लौहड्डा, गुराना, वाजिदपुर, जौहड़ी, अंगदपुर, बिनौली, बरनावा, संतनगर, रंछाड, बामनौली, बिजरौल, जौनमाना, ढि़काना, बावली, मलकपुर, लुहारी, कोताना सहित लगभग 25 से अधिक गांवों में तार टूटने से बिजली व्यवस्था ठप रही। गांवों में आपूर्ति ठप होने से रात भर अंधेरा छाया रहा। सुबह को ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने फाल्ट ठीक कर आपूर्ति चालू की।
विज्ञापन

---
फसलाें को मिलेगा फायदा
बागपत। जिले में बुधवार देर रात और बृहस्पतिवार की सुबह हुई बारिश से फसलों के लिए लाभदायक बताई जा रही है। बारिश से गन्ने और ज्वार के अलावा अन्य फसलों के लिए फायदेमंद है। कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. विकास मलिक ने बताया कि कई दिनों से गर्मी अधिक होने के कारण गन्ना और ज्वार की फसल झुलस रही थी। बारिश से गन्ना, ज्वार और सब्जी की फसल को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बारिश से गिरा तापमान, गर्मी से थोड़ी राहत
जिले में बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। जिले का अधिकतम तापमान में चार डिग्री और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की कमी आई है। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री पहुंच गया। तापमान में कमी आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। जिले मेें शुक्रवार को भी हल्की बारिश होने की संभावना है और अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed