फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Due to fog, five trains were delayed, passengers got worried

Baghpat News: कोहरे के कारण पांच ट्रेनें हुईं लेट, यात्री परेशान

Fri, 09 Jan 2026 06:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
Due to fog, five trains were delayed, passengers got worried
-पिछले 15 दिन से दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर ट्रेनें चल रहीं लेट
विज्ञापन


फोटो संख्या 1
संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ौत। कोहरा बढ़ने से पिछले 15 दिनों से दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। शुक्रवार को पांच से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सहारनपुर से चलकर दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 19609 सुबह 4:10 बजे के स्थान पर छह बजे बड़ौत रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन संख्या 64091 सुबह 5:59 बजे की जगह 6:30 बजे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन संख्या 64023 सुबह 7:01 बजे के स्थान पर 7:50 बजे पहुंची। ट्रेन संख्या 74021 सुबह 8:56 बजे की जगह 10:15 बजे पहुंची। वहीं दिल्ली से चलकर सहारनपुर जाने वाली ट्रेन संख्या 64025 सुबह 10:16 बजे के स्थान पर 11:40 बजे पहुंची। ट्रेन लेट होने पर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इनके अलावा भी कई ट्रेनें नियमित समय से 25 से 30 मिनट की देरी से स्टेशन पर पहुंचीं। ट्रेनों के विलंब से पहुंचने क कारण यात्रियों को काफी समय तक स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

----
वर्जन--

कोहरे के कारण ट्रेन अपने नियमित समय से लेट हो जाती हैं। अन्यथा ट्रेनों का संचालन समय पर करने का प्रयास रहता है ताकि यात्रियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। -सुरेश कुमार, स्टेशन अधीक्षक बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed