फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Drunken youths entered the temple and beat up the priests and servants

शराबी युवकों ने मंदिर में घुसकर पुजारियों और सेवकों को पीटा

Tue, 31 Aug 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Drunken youths entered the temple and beat up the priests and servants
बागपत के बड़ौत कोतवाली में शिकायत करते बावली गांव के पुजारी व ग्रामीण। - फोटो : BARAUT
शराबी युवकों ने मंदिर में घुसकर पुजारियों और सेवकों को पीटा
विज्ञापन

मंदिर में फेंकी शराब की बोतलें, बावली गांव के गोपी वाले मंदिर का है मामला
ग्रामीणों ने कोतवाली पर किया हंगामा, दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। बावली गांव के गोपी वाले मंदिर मेें सोमवार देर शाम शराबियों ने जमकर उत्पात मचाया। विरोध करने पर मंदिर के पुजारियों और सेवकों को पीटा। मंदिर में शराब की बोतलें भी फेंकीं। मंगलवार को घायल पुजारी व सेवक तथा ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और हंगामा कर कार्रवाई की मांग की।
घायल पुजारियों में नागा बाबा मनीष पुरी निवासी पिन्ना जनपद मुजफ्फरनगर, सहेन्द्रनाथ निवासी बावली और सेवकों में पुनीत व ऋषिनाथ निवासी बावली शामिल हैं। सभी काफी समय से गांव के गोपी वाले मंदिर मेें पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। सोमवार देर शाम कुछ युवक मंदिर में आए और शराब पीने लगे। मनीष पुरी और सहेन्द्रनाथ ने रोका तो वे गाली-गलौज करने लगे। मंदिर पर शराब की बोतल फेंकते हुए लात-घूसों से उनकी पिटाई शुरू कर दी। उन्हें बचाने आए सेवक पुनीत और ऋषिनाथ को भी बुरी तरह पीटा। पुजारी मनीष पुरी के सिर में तमंचे की बट मारी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। घायलों ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी, तो उनमें आक्रोश पनप गया।
विज्ञापन

मंगलवार को घायल पुजारी व सेवक ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचे और हंगामा-प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। सीओ आलोक कुमार ने बताया कि घायल पुजारी मनीष पुरी ने दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed