फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Drumstick cultivation training given to farmers

Baghpat News: किसानों को दिया सहजन की खेती का प्रशिक्षण

Thu, 18 May 2023 07:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 07:35 PM IST
विज्ञापन
Drumstick cultivation training given to farmers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिकों ने बड़का गांव में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में किसानों को सहजन की खेेती करने के लिए प्रेरित किया।
खेकड़ा कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक डा. सरिता जोशी ने किसानों को बताया कि सहजन की खेती किसानों के लिए फायदे का सौदा है। सहजन की खेती दक्षिण भारत के साथ देश भर में की जाने लगी है। बंजर भूमि में सहजन आसानी से पैदा हो जाता है। सहजन पशुओं के चारे में भी प्रयोग किया जाता है। सहजन में लगभग 30 प्रतिशत प्रोटीन व तीन प्रतिशत तेल के अलावा फोलिक एसिड, विटामिन बी और एंटीआक्सीडेप्टस भी प्रचुर मात्रा मेें होते है। यह हृदय संबंधी एसीडिटी और अल्सर जैसी बीमारियों में भी प्रभावी दवाई का काम करता है। कृषि विज्ञान केन्द्र की पशुधन वैज्ञानिक डा. सोनिका ग्रेवाल ने शिकोहपुर गांव में पशुपालकों को पशुओं में होेने वाली बीमारियों और उनसे बचाव की जानकारी दी। पादप सुरक्षा सलाहकार डा. शिवम कुमार ने किसानों को धान, गन्ने में होने वाले रोग और उनकी रोकथाम के बारे में जानकारी देने के साथ ही खरीफ अभियान के तहत बीज शोधन और मृदा परीक्षण कराने की सलाह दी। इस दौरान राममेहर, सतपाल, इंद्रपाल, महेश, राजेश कुमार, महेंद्र, प्रदीप, जितेंद्र कुमार, मोहन, देवेंद्र, जयसिंह, महक सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed