फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Driver-operators leave canceled on Rakshabandhan, buses will increase

रक्षा बंधन पर चालक-परिचालकों की छुट्टी रद, बसों के बढ़ेंगे चक्कर

Wed, 29 Jul 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Driver-operators leave canceled on Rakshabandhan, buses will increase
- रक्षा बंधन की तैयारियों में जुटा परिवहन विभाग, बसों को कराया जाएगा सैनिटाइज
विज्ञापन

- कोरोना के चलते यात्रियों की संख्या कम होने के कारण विभाग झेल रहा घाटा
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। परिवहन निगम ने रक्षा बंधन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। त्योहार पर बेहतर बस सेवा प्रदान करने के लिए चालकों और परिचालकों की छुट्टी रद कर दी गई हैं। बसों को सैनिटाइज कराया जाएगा। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। यात्रियों को मॉस्क लगाना अनिवार्य होगा।
कोरोना संक्रमण के कारण अभी तक परिवहन सेवाएं पटरी पर नहीं लौट सकी हैं। रक्षा बंधन के त्योहार पर बसों में बहनों की भीड़ हर साल दिखती थी। लेकिन इस बार कोरोना के डर से भीड़ अधिक होने की संभावना नहीं है। परिवहन विभाग ने त्योहार पर बेहतर सुविधाएं देने की तैयारी की है। बड़ौत डिपो प्रभारी नरेंद्र मान ने बताया कि चालकों और परिचालकों की छुट्टी रद कर दी गई है। पहली अगस्त से कर्मचारी पूरी तरह मुस्तैद हो जाएंगे। विशेष बसों के आदेश नहीं मिले हैं, लेकिन बहनों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए रोडवेज के चक्कर बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

------------------
इनकी छुट्टी हुई कैंसिल
बड़ौत डिपो में 169 चालक और 203 परिचालक हैं। इनमें 184 संविदा परिचालक हैं, जबकि 19 परिवहन निगम के हैं। 150 चालक संविदाकर्मी हैं और 19 निगम के हैं।
------------------
सडक़ों पर दौड़ रही 77 बसें
बड़ौत डिपो में निगम की 77 बसें संचालित हैं। यात्रियों के अभाव में निगम ने 24 बसों को सरेंडर कर दिया था। एक बस वर्कशॉप में है, 52 बसों का संचालन किया जा रहा है। निगम के अलावा डिपो में 27 अनुबंधित बसों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
यात्रियों की संख्या कम, रोजाना घाटा
बागपत। लॉकडाउन के बाद शुरू हुई बस सेवाएं पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट सकी हैं। बसों में यात्री सफर करने से हिचक रहे हैं। शनिवार और रविवार के लॉकडाउन में यात्री न के बराबर होते हैं। रोजाना डिपो को करीब दस लाख रुपये का नुकसान है।
------------------
इनसेट
यह बरती जाएंगी सावधानियां
- रोडवेज की बसों को किया जाएगा सैनिटाइज
- यात्रियों को लिए मॉस्क, गमछा या दुपट्टा अनिवार्य
- बस में सवार होने से पहले हाथ किए जाएंगे सैनिटाइज
- बसों की विशेष सफाई कराई जाएगी।
------------------
इनसेट
रक्षा बंधन पर इस तरह कंट्रोल की तैयारी
परिवहन निगम ने जिले के मुख्य स्थानों पर यात्रियों की संख्या पर नजर रखने के लिए टीम तैनात कर दी हैं। बागपत, बड़ौत, खेकड़ा, लोनी, शामली, बामनौली चेकपोस्ट समेत अन्य स्थानों पर डिपो के कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। यह कर्मचारी यात्रियों की संख्या और जरूरत का ध्यान रखेंगे।

---------------------
इनसेट
इन मार्गों पर रहेगी नजर
- बागपत-मेरठ मार्ग
- बड़ौत-मेरठ मार्ग
- बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग
- दिल्ली-सहारनपुर मार्ग
- बड़ौत-छपरौली मार्ग
---------------------
वर्जन :
- प्रभारी एआरएम मुकेश अग्रवाल ने बताया कि कोरोना काल के चलते बसों में कम ही यात्रि सफर कर रहे है। रक्षा बंधन के त्योहार पर यात्रियों की स्थिति और जरुरत को देखते हुए बसों के चक्कर बढ़ाए जाएंगें। तैयारियां की जा रही है।
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed