फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Drive the game development campaign in mission mode: DM

खेल विकास अभियान को मिशन मोड में चलाएं : डीएम

Fri, 23 Jul 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Drive the game development campaign in mission mode: DM
बागपत। डीएम राजकमल यादव ने कहा जनपद खेलों के क्षेत्र में अधिक रुचि रखता है, उस रुचि को बरकरार बनाने के उद्देश्य से जिले में खेल विकास अभियान की मुहिम चलाई जा रही है।
विज्ञापन

डीएम राजकमल यादव ने कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने कहा खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति का उद्देश्य से हर ग्राम पंचायत में खेल के मैदान विकसित किए जा रहे हैं। जनपद के जो राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्य स्तर के खिलाड़ी रहे हैं, उन्हें इस बागपत खेल विकास अभियान में जोड़ा जा रहा है। ताकि वह अपने यहां की प्रतिभाओं को खेल के क्षेत्र में और आगे बढ़ा सकें। डीएम ने कहा जनपद को खेल के क्षेत्र में अधिक से अधिक मजबूत किया जाएगा। समय-समय पर खेल के टूर्नामेंट भी कराए जाएंगे। टूर्नामेंट दौड़ , कबड्डी, कुश्ती आदि से संबंधित होंगे। खेल विकास प्रोत्साहन के लिए कोई भी अपनी स्वेच्छा से मैदानों के लिए दान दे सकता है। जिलाधिकारी ने सभी जिम और स्वीमिंग पूल संचालकों का वार्षिक पंजीकरण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed