फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dress amount stuck in updation of bank accounts

बैंक खातों के अपडेशन में अटकी ड्रेस की धनराशि

Mon, 01 Nov 2021 10:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Dress amount stuck in updation of bank accounts
बागपत। ठंड शुरू हो गई है, लेकिन परिषदीय स्कूलों के बच्चों को जूता-मोजे और स्वेटर नहीं मिल सके हैं। इस बार बच्चों के जूते-मोजे, स्वेटर और ड्रेेस की धनराशि डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के खातों में भेजी जानी है। अधिकारियों का दावा है कि विभाग की ओर से बैंक खाता संख्या अपडेट न होने के कारण शासन स्तर से धनराशि स्थानांतरित नहीं हुई है।
विज्ञापन

जिले में 555 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें 332 प्राथमिक, 62 जूनियर और 136 कंपोजिट विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में 70370 बच्चे पंजीकृत है। शासन ने इस बार बच्चों की ड्रेस, जूते, मोजे और स्वेटर की धनराशि अभिभावकों के खातों में भेजने का निर्णय लिया है। जिला स्तर पर अभिभावकों के खातों को अपडेट किया जा रहा है। खाते अपडेट होने पर शासन स्तर से डीबीटी के माध्यम से बच्चों के अभिभावकों के खातों में धनराशि स्थानांतरित की जाएगी। अभिभावकों के आधार में त्रुटि होने व आधार खाते से लिंक न होने के कारण अभिभावकों के खाते अपडेट करने में परेशानी हो रही है। धनराशि स्थानांतरित न होने के कारण बच्चों को बिना जूता, मोजे और स्वेटर के स्कूल आने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ठंड होने के कारण स्कूल का समय बदला
बागपत। ठंड होने के कारण शासन ने एक अक्तूबर से विद्यालय के समय सारणी में बदलाव कर दिया है। अब विद्यालयों का संचालन सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

55 हजार खातों का डाटा तैयार
जिला समन्वयक विकास चौहान ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर 55 हजार बच्चों के अभिभावकों के खाते अपडेट हो चुके है। 22 हजार खातों की डिटेल शासन को भेज दी है। सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को अभिभावकों के खातों की जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed