{"_id":"60e3389f8ebc3ed6662ead8a","slug":"dozens-of-youths-entered-the-house-and-attacked-baghpat-news-mrt545893585","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्जनों युवकों ने घर में घुसकर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्जनों युवकों ने घर में घुसकर किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर। सिंगोली तगा गांव में रविवार रात एक दर्जन से अधिक युवकों ने एक घर पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने हमलावर पांच युवकों को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ग्राम सिंगोली तगा निवासी हरपाल पुत्र छिद्दा ने बताया कि रविवार रात साढ़े आठ बजे उसका पुत्र हितेश, किशनदत्त पुत्र आजादवीर व गौरव पुत्र रविकांत घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान टुकाली फुलेरा निवासी अभिषेक पुत्र देवेंद्र, आकाश पुत्र राजू व प्रियांशु पुत्र प्रमोद उसके पास आकर गांव के अमित का पता पूछने लगे। इस पर उनमें विवाद हो गया। गांव के लोगों ने उन्हें समझा-बुझाकर भेज दिया।
आरोप है कि रात में करीब साढ़े दस बजे आरोपी अभिषेक अपने करीब एक दर्जन साथियों के साथ उनके घर आकर गालीगलौज करने लगा। उनसे मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। ग्रामीणों ने पांच युवकों को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उन्हें पुलिस को सौंप दिया। थाना प्रभारी मुनेशपाल सिंह का कहना है कि पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया है। मामला आपसी मारपीट का है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।