{"_id":"636945b2d3cd52571755d4d6","slug":"doula-chc-building-ready-now-waiting-for-doctors-baghpat-news-mrt612650721","type":"story","status":"publish","title_hn":"डौला में छह माह से भवन तैयार, सीएचसी के लिए बजट मिल रहा न स्टाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डौला में छह माह से भवन तैयार, सीएचसी के लिए बजट मिल रहा न स्टाफ
विज्ञापन
सीएचसी डौला
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। डौला गांव में सीएचसी का भवन बनकर तैयार हो चुका है, मगर इसे शुरू करने के लिए शासन से अभी तक न तो स्टाफ मिला है और न ही बजट। इससे गांव के अतिरिक्त आसपास के मरीजों को पिलाना सीएचसी में इलाज कराने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
डौला गांव में लगभग छह माह से सीएचसी का भवन बनकर तैयार है। इसके बावजूद अस्थायी रूप से पिलाना में संचालन किया जा रहा है। भवन हैंडओवर होने पर विभाग की ओर से शासन से सीएचसी शुरू करने के लिए स्टाफ और बजट की डिमांड की थी। इसके बावजूद छह माह बीतने के बाद भी शासन स्तर से सीएचसी शुरू करने के लिए न तो स्टाफ मिला है और न ही बजट जारी किया गया है। सीएचसी शुरू न होने के कारण गांव के अतिरिक्त आस-पास के कई गांव के लोगों को इलाज के लिए पिलाना या फिर बागपत आने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
कनेक्शन के लिए चाहिए 11 लाख, मिले सिर्फ पांच
सीएचसी पर बिजली कनेक्शन का ऊर्जा निगम की ओर से 11 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है, जबकि शासन स्तर से पांच लाख रुपये जारी किए गए थे। धनराशि कम पड़ने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से शासन को पत्र लिखकर बजट की डिमांड की थी, मगर अभी तक शासन से बजट जारी नहीं किया है। बजट के अभाव में सीएचसी पर बिजली कनेक्शन नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
वर्जन-
सीएचसी शुरू करने के लिए शासन से स्टाफ और बजट की मांग की गई है। इनके मिलने पर सीएचसी को शुरू कराया जाएगा।-डॉ. दिनेश कुमार, सीएमओ