फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   double murder in Baghpat: man and his grandson shot dead in baghpat in daytime

दिनदहाड़े बड़ी वारदात : बागपत में खेत से गन्ना लेकर लौट रहे दादा-पौते की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

Mon, 31 Jan 2022 02:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 31 Jan 2022 02:00 PM IST
सार

मृतक बसी गांव के ही रहने वाले किसान सतसिह 80 और उनका पोता मंदीप 20 है। दोनों सोमवार की सुबह ट्रैक्टर- ट्रॉली लेकर खेतों पर गन्ना लेने गए थे। 

विज्ञापन
double murder in Baghpat: man and his grandson shot dead in baghpat in daytime
murder in Baghpat - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में सोमवार को बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां बसी गांव में खेत से गन्ना लेकर लौट रहे दादा पौते की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खेकड़ा क्षेत्र के बसी गांव में दिनदहाड़े दादा पोते को गोलियों से भून दिया गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई । मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


मृतक बसी गांव के ही रहने वाले किसान सतसिह (80) और उनका पोता मंदीप (20) हैं। दोनों सोमवार की सुबह ट्रैक्टर- ट्रॉली लेकर खेतों पर गन्ना लेने गए थे। 

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022 : सीएम योगी आदित्यनाथ मेरठ के सरूरपुर में घर घर जाकर मतदाताओं से करेंगे संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से वापस लौटते समय बसी महरमपुर मार्ग पर उन पर अज्ञात बदमाशों ने गोलियां बरसा दीं। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया । सीओ युवराज सिंह और कोतवाली प्रभारी देवेश शर्मा तुरंत ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए । वहां उन्हें घटनास्थल पर 15 खोखा कारतूस मिले । 

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है । शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। 

पुलिस के अनुसार प्राथमिक दृष्टया जांच में हत्या का कारण पुरानी रंजीश सामने आया है।सतसिंह के पुत्र ऋषिपाल की दो साल पहले जिला जेल में काठा के एक बदमाश ने कट्टन से हत्या कर दी थी। बसी के जमानत पर चल रहे एक बदमाश पर पुलिस की शक की सूई घूम रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed