{"_id":"6169cb983329c92e83237f68","slug":"doli-bhumi-girat-daskandhar-chubhit-sindhu-siri-veteran-bhudhar-baghpat-news-mrt560813688","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोली भूमि गिरत दसकंधर, छुभित सिंधु सरि दिग्गज भूधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोली भूमि गिरत दसकंधर, छुभित सिंधु सरि दिग्गज भूधर
विज्ञापन
खेकड़ा के रामलीला मैदान मे धू धू कर जलता रावण का पुतला
- फोटो : KAHKRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- धू-धूकर जले रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले
- असत्य पर सत्य की जीत होने पर लगे श्रीराम के जयकारे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले भर में चल रही रामलीलाओं में कुंभकर्ण वध, मेघनाद वध, अहिरावण वध के साथ रावण और श्रीराम के युद्ध का मंचन किया गया। डोली भूमि गिरत दसकंधर, छुभित सिंधु सरि दिग्गज भूधर, धरनि परेउ द्वौ खंड बढ़ाई, चापि भालु मर्कट समुदाई। दशानन के अंत के साथ ही प्रभु श्रीराम के जयकारे गूंज उठे। असत्य पर सत्य की जीत पर कुंभकर्ण, मेघनाद और रावण के पुतले जलाए गए।
बागपत नगर में चल रही रामलीला में कुंभकर्ण वध, मेघनाद वध, अहिरावण वध के साथ रावण और श्रीराम के युद्ध का मंचन किया गया। इस दौरान आशीष रोहिल्ला, काकू शर्मा, आशु वर्मा, रवि शर्मा, नीरज शर्मा, सुजीत लखेरा, राजू सेन, अध्यक्ष संजय रोहिल्ला, दीपक सिंधी, मोंटी चौहान, अमित अग्रवाल, कमल वशिष्ठ, नीरज, मोनू, रोहतास गुप्ता, महेश शर्मा, कपिल जैन, आलोक जैन, नरेश गुप्ता, सतीश गुप्ता लोग मौजूद रहे।
राम के अग्नि बाण ने लिए रावण के प्राण
बिनौली में श्री प्रेम मंडल रामलीला कमेटी के तत्वाधान में डायरेक्टर प्रवीण उर्फ पप्पन गुप्ता के निर्देशन में हुई रामलीला में रावण वध के साथ ही भगवान श्रीराम के जयकारे गूंजने लगे। उधर, तितरोदा गांव में अनमोल रामलीला पार्टी के तत्वावधान में चल रहे रामलीला मंचन में डायरेक्टर डॉ. विनय कुमार पांडेय के निर्देशन में राम कुंभकर्ण और रावण का वध करके लंका पर विजय प्राप्त करते है। शुक्रवार को विजयदशमी का जुलूस शिव मंदिर रामलीला स्थल से शुरू हुआ। भगवान शिव शंकर, राम सीता हनुमान, घोड़े पर रावण सहित अनेकों झांकियों आकर्षण का केंद्र रही। जुलूस में प्रधान उपेंद्र धामा, अध्यक्ष गुलवीर धामा, मनोज धामा, विनय धामा, गगन धामा, पूरनचंद उर्फ मुन्नू जैन, देवेंद्र धामा, सुनील धामा, अनिल धामा, मोनू वर्मा, कौटिल्य धामा, रवि भाटिया, डॉ. राहुल देव, बिट्टू कश्यप, संजीव जांगड़ा, अमित भाटिया,सोनू भाटिया, अमित उर्फ पिंटू, राजू वर्मा, विशाल धामा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
राम का तीर लगते ही राम के मुख से निकला श्रीराम
अमीनगर सराय कस्ब में चल रहीं श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव में शीलचंद इंटर कालेज प्रांगण में रामलीला का आयोजन किया गया। रामलीला का उद्घाटन नवीन गुप्ता ने फीता काटकर किया। श्री गणेश व श्री राम की मंगल आरती की गई। रामलीला के अंतिम दिन रावण वध लीला का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक योगेश धामा रहे। इस मौके पर यगदत्त शर्मा, अनिल गुप्ता, महेश शर्मा, मुकेश शर्मा, बबली प्रजापति, राहुल शर्मा का विशेष सहयोग रहा।
रटौल व ललियाना में धू-धूकर जला रावण का पुतला
चांदीनगर के रटौल रामलीला में शुक्रवार शाम रावण वध का मंचन कर रावण के पुतले का दहन किया गया। रामलीला में देवेंद्र अरोरा ,पंडित कुश प्रशाद शास्त्री, संजय अरोरा, बंटी गुप्ता, अंकुर गुप्ता, राजू पाल, पम्मी कश्यप, महेंद्र शर्मा, रोहित, प्रवीण गुप्ता आदि का सहयोग रहा। उधर, ललियाना गांव में तीन दिवसीय मेले का समापन पर रावण के पुतले का दहन किया गया।
नगर में निकाला गया श्रीराम व लक्ष्मण युद्ध का जुलूस
अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में दशहरे पर्व के अवसर पर समाधि के पास मेले का आयोजन किया गया और कस्बे में राम रावण युद्ध करते हुए जुलूस निकाला गया। आयोजन भारतीय किसान यूनियन युवा के जिला अध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह ने किया। उधर, राजपूत विकास समिति के तत्वाधान में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मुकेश सूर्यांन मेयर दिल्ली नगर निगम ने युवाओं को शिक्षा के लिए प्रेरित किया। समिति के महामंत्री एडवोकेट मनोज आर्य, जनक सिंह, राकेश आर्य, विजय सिंह फौजी, रविंद्र, मास्टर सत्येंद्र, यशपाल आर्य, बृजेश, प्रधान रामनिवास, प्रदीप पवार, डॉ सुरेंद्र करण, नवीन कुमार मौजूद रहे।
गरीबों को भोजन कराया, कंबल वितरित किए
रमाला। समाजसेवी अवनीश ठेकेदार के आवास पर छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह ने 251 लोगों को कंबल वितरित किए। हवन के पश्चात गरीब व असहाय लोगों को भोजन कराया गया। इस मौके पर जयकुमार, राजकुमार प्रधान, संजीत, आशीष, ओमपाल, धीरज मौजूद रहे।
खेकड़ा नगर में रामलीला मैदान पर राम और रावण के बीच युद्ध हुआ। दशानन के अंत के बाद उसके 55 फुट ऊंचे पुतले का विधि विधान पूर्वक दहन किया गया। इस मौके पर रामलीला कमेटी प्रधान दीपक शर्मा, नरेश शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार, उमेश शर्मा, तरुण गुप्ता, प्रवेश शर्मा, पुनीत शर्मा, मुकेश शर्मा, अनिरुद्ध गौड़ मौजूद रहे।