{"_id":"e696b9306097c8b77b2c0af2c63a75a4","slug":"dola-shout-of-the-35-candidates-took-prdani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डौला में 35 प्रत्याशियों ने भरी प्रधानी की हुंकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डौला में 35 प्रत्याशियों ने भरी प्रधानी की हुंकार
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 21 Nov 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधान पद के लिए किए गए 400 नामांकन में से शुक्रवार को 55 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिया। जबकि 3 नामांकन निरस्त हो गए। 41 सीटों के लिए कुल 342 उम्मीदवार मैदान में रह गए। सबसे अधिक उम्मीदवार ग्राम डौला में 35 हैं। यहां चार ने नामांकन वापस लिया। नामांकन वापसी के बाद चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया गया।
पिलाना विकास खंड परिसर में नामांकन निरस्त होने के डर से सुबह से ही भीड़ लगी रही। ग्राम प्रधान के 41 पद के लिए 400 नामांकन फार्म भरे गए। जिनमें से 3 नामांकन फार्म निरस्त हो गए और 55 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। इसके बाद कुल 342 उम्मीदवार मैदान में रह गए। सबसे अधिक उम्मीदवार ग्राम डौला में रह गए। यहां 39 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। ग्राम पंचायत सदस्य के 553 सीटों के लिए 776 नामांकन फार्म भरे गए। इनमें से 335 निर्विरोध ही चुन लिए गए, 39 नामांकन वापस हो गए, जबकि 12 नामांकन निरस्त कर दिए गए। अब 218 सीटों के लिए 390 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। ग्राम घटौली के वार्ड 6 में एक ही नामांकन हुआ था। वह भी वापस हो गया।
ब्लाक पर नामांकन के अंतिम दिन उमड़ा सैलाब
बड़ौत। बावली रोड स्थित खंड विकास कार्यालय पर शुक्रवार को ब्लाक के अंतर्गत गांवों में ग्राम प्रधान पदों और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए नामांकन को लेकर अंतिम दिन प्रत्याशियों और उनके समर्थकों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। कई बार भीड़ को खदेड़ने को लेकर पुलिस को लाठी भी फटकारनी पड़ी। वहीं, व्यवस्था को संभालने के लिए एसडीएम और सीओ ब्लाक परिसर में जमे रहे।
विज्ञापन
खंड विकास कार्यालय के अंतर्गत पड़ने वाले 44 गांवों के ग्राम प्रधान पद और 622 ग्राम पंचायत सदस्य के लिए बृहस्पतिवार को नौ टेबिलों पर 27 कर्मचारियों को लगाकर भारी पुलिस बल के बीच नामांकन प्रक्रिया शुरू कराई गई। अंतिम दिन शुक्रवार को नामांकन के लिए प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ी। कई बाद प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई।
स्थिति बेकाबू देख पुलिस ने कई बार भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठियां फटकारी। नामांकन के अंतिम दिन ग्राम प्रधान पद के लिए कुल 131 नामांकन व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 250 नामांकन जमा हुए। आरओ एसके गुप्ता और बीडीओ वेदप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि 21 व 22 से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 23 नवंबर को नामांकन फार्मों की वापसी और शाम चार बजे से चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक दिसंबर में मतदान कराया जाएगा।