फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dog abusing elderly couple beaten

कुत्ते को गाली देने पर वृद्ध दंपति को पीटा

Sun, 18 Dec 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 18 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Dog abusing elderly couple beaten
मार पिटाई
बागपत के बड़ौत के बावली गांव में मामूली कहासुनी के बाद पड़ोसी ने हैंडपंप की हत्थी से घर में घुसकर दंपति पर हमलाकर किया और जान से मारने की धमकी देेकर भाग गया। उन्होंने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी से मेरठ रेफर किया।
विज्ञापन


घायलों में गांव बावली निवासी ऋषिपाल पुत्र कटार सिंह और उसकी पत्नी सुमित्रा हैं। दंपति के खेत में एक कुत्ता रहता था। वह शनिवार को खेत से घर आ गया तो सुमित्रा ने कुत्ते को गाली दे दी। पड़ोसी जवाहर यह समझ बैठा कि उसने मुझे गाली दी है। इस पर उनकी पहले कहासुनी हुई। फिर जवाहर घर से हैंडपंप की हत्थी लाया और उसने घर में घुसकर ऋषिपाल और उसकी पत्नी सुमित्रा पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से दोनों को मेरठ भेजा। इस संबंध में ऋषिपाल ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। 
विज्ञापन


अपहरण के आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज
बागपत। शहर की एक कॉलोनी से 14 वर्षीय किशोरी 10 दिसंबर से रहस्यमय ढंग से लापता है। परिजनों ने पड़ोस के ही युवक पर अपने परिजनों और साथियों के सहयोग से किशोरी का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पर तहरीर दी। इस मामले में कोतवाली पर आरोपी गोविंद, सरोज, गुड्डी, सोनू और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। परिजन किशोरी की बरामदगी के लिए कोतवाली में कई बार हंगामा कर चुके हैं। कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी का कहना है कि लड़की की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस टीम संभावित स्थानों पर उसे तलाश करने के लिए गई है, लेकिन अभी सफलता नहीं मिली है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुत्तों के हमले से मासूम बच्ची घायल 
चांदीनगर। रटौल गांव के आमिर की पांच वर्षीय बेटी सना, मकान के पास खेल रही थी। तभी दो-तीन कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके चिल्लाने पर परिजनों और मोहल्ले के लोग इकट्ठे हुए। उसको अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। 


हजारों का सामान चोरी 
दाहा। नंगला कनवाड़ा गांव के पूर्व प्रधान रमेश चंद के नलकूप से शुक्रवार रात चोर दीवार फाड़कर स्टार्टर समेत विद्युत सामान चोरी करके ले गए। घटना का शनिवार को पता चला। दोघट थाने पर घटना की शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed