फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Doctors protested against the rape and murder of a female doctor and took out a silent procession

Baghpat News: महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म व हत्या का चिकित्सकों ने किया विरोध, निकाला मौन जुलूस

Sun, 18 Aug 2024 01:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 18 Aug 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Doctors protested against the rape and murder of a female doctor and took out a silent procession
बड़ौत। कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की घटना के खिलाफ शनिवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन व उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन के अलावा अन्य चिकित्सकों में रोष बढ़ता जा रहा है। शनिवार को चिकित्सकों ने हड़ताल रखी और नगर में मौन जुलूस निकाला।
विज्ञापन

शनिवार को केंद्रीय इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर चिकित्सक गांधी रोड पर एकत्रित हुए और विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान इमरजेंसी सेवा को छोड़कर अन्य सेवाएं ठप रहीं। चिकित्सकों ने बताया कि कोलकाता की घटना के बाद देश भर के डॉक्टरों में भय का माहौल है। चिकित्सक ने कहा कि ऐसी व्यवस्था की जाए कि भविष्य में ऐसी कोई घटना स्वास्थ्य सेवा से जुड़े डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ न हो।
विज्ञापन

पूरे देश के चिकित्सक स्वास्थ्य सेवा ठप कर आंदोलन को बाध्य होंगे। उन्होंने घटना की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई करने, दोषियों को फांसी, सेंट्रल मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने व क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट में संशोधन की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान चिकित्सकों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां बैनर लेकर गांधी रोड, नेहरू मूर्ति, फूंसवाली मस्जिद, कोताना रोड, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से होते हुए तहसील तक मौन जुलूस निकाला और एसडीएम अमरचंद वर्मा को कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर आईएमए के अध्यक्ष डाॅ.सुखपाल, सचिव डॉ आनंद तोमर, डॉक्टर अनिल जैन, डाॅ. मनीष तोमर, डाॅ. दिनेश बसंल, डॉ. प्रदीप जैन, डॉ. गीतांजलि तोमर, डॉ. निकिता जैन, डॉ. जेके गर्ग आदि शामिल रहे। उधर होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ने शोक सभा की और घटना की निंदा की।
इस अवसर पर एचएमए बड़ौत के अध्यक्ष डाॅ. अशोक सेठ, डाॅ. अक्षांश जैन, डाॅ. रामपाल सिंह, डाॅ. वीरेंद्र त्यागी, डाॅ. राकेश जैन, डाॅ. संजय जैन, डाॅ. रमेश चंद वशिष्ठ आदि शामिल रहे। उधर, उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन ने भी घटना को लेकर आक्रोश जताया और तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर अमित राणा, सुरेंद्र डागर, प्रदीप पूरी, वरुण शर्मा, सुमित गिरि, पवन शर्मा, विपिन शर्मा शामिल रहे।

- चिकित्सकों की हड़ताल से मरीज रहे परेशान
बड़ौत। कोलकाता में आरजी कार मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या को लेकर चिकित्सकों की हड़ताल के चलते मरीज परेशान रहे, क्योंकि इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर अन्य सेवाएं सेवाएं बंद रहीं। जिस कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दो घंटे मौन जुलूस निकालने के बाद चिकित्सक अपने प्रतिष्ठानों पर लौट गए।

उधर, बिजरौल निवासी कपिल, बावली गांव निवासी सुरेश, सिनौली निवासी विपिन आदि अपने परिजनों के उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों की हड़ताल के चलते उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तकरीबन चार घंटे बाद उन्हें प्राथमिक उपचार मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed