फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Doctor brought to Dak Kanwar for the welfare of children

Baghpat News: बच्चों की खुशहाली के लिए डाक कांवड़ लाया चिकित्सक

Sun, 16 Jul 2023 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Doctor brought to Dak Kanwar for the welfare of children
बड़ौत। हर कोई किसी ना किसी मन्नत के लिए हरिद्वार और गोमुख से कांवड़ ला रहा है, उनकी मन्नतें भी पूरी होती हैं। इसलिए भगवान शिव के प्रति उनकी आस्था लगातार बढ़ रही है, मगर मूर्ति नर्सिंग होम और आस्था नर्सिंग होम के बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डा़ अभिनव तोमर अनूठी मन्नत के साथ इस बार हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर आए। उन्होंने भगवान शिव से सभी बच्चों की खुशहाली और उनके स्वास्थ्य की कामना की और डाक कांवड़ लेकर आए। सोशल मीडिया पर डाक कांवड़ लाते हुए उनका वीडियो भी लोग खूब पंसद कर रहे हैं।
विज्ञापन

डा़ अभिनव तोमर का मानना है कि सुबह के वक्त ठंडी हवा, दिन में जबरदस्त गर्मी, शाम होते-होते बारिश और रात में फिर ठंड से लगातार बीमार बच्चों की संख्या बढ़ रही है। इस कारण सरकारी सहित निजी अस्पतालों में बीमार बच्चों की भरमार है। बच्चे बीमार होते ही अभिभावक भी चिंतित हो उठते हैं। इसलिए तमाम बच्चों के स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए डाक कांवड़ लेकर आया हूं। अभिनव तोमर का कहना है कि धरती पर लोगों के लिए चिकित्सक ही भगवान कहलाते हैं। ऐसे में चिकित्सकों का फर्ज बनता है कि वे ईमानदारी से अपनी ड्यूटी करें और जरूरतमंदों के साथ कोई अन्याय न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed