फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Do yoga at home, make videos and win prizes

घर में करें योग, वीडियो बनाए और जीतें इनाम

Fri, 19 Jun 2020 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Do yoga at home, make videos and win prizes
ऑनलाइन में योग सिखाती सरिता चौधरी - फोटो : BAGHPAT
बागपत। आयुष मंत्रालय की ओर से योग दिवस पर मेरा जीवन मेरा योग प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी। कोई भी व्यक्ति योग करते हुए वीडियो बनाकर आयुष मंत्रालय के फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पेज को टैग कर सकता है। प्रदेश और जिला स्तर पर नगद इनाम मिलेगा। सुबह सात बजे से लोग सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले योग कार्यक्रम में भी अपने-अपने घरों से ही भाग लेंगे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. एमके कौशिक ने बताया कि प्रदेश में योग दिवस चैलेंज के नाम से प्रतियोगिता कराई जाएगी। महिला, पुरुष और योग सिखाने वाले पेशेवर की अलग-अलग श्रेणी बनाई गई है। पांच साल से 17 साल की उम्र तक को बालक, 18 से 60 तक व्यस्क और 60 से अधिक की उम्र के लोगों को वृद्ध श्रेणी में शामिल किया जाएगा। जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के विजेता को 21 सौ रुपये, द्वितीय स्थान पर रहने वाले को 11 सौ रुपये और तृतीय स्थान पर रहने वाले को 501 का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश स्तर पर 51 हजार, 21 हजार और 11 हजार के पहले तीन पुरस्कार हैं। लेकिन इसके लिए जिला स्तर पर कम से कम एक सौ प्रतिभागी और प्रदेश स्तर पर एक हजार प्रतिभागी होने अनिवार्य रहेंगे।
विज्ञापन

इस तरह कर सकेंगे प्रतिभाग
बागपत। योगाभ्यास करते हुए प्रतिभागी को तीन से पांच मिनट की वीडियो बनानी होगी। अपने फेसबुक, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब पर अपलोड करते हुए योग विद सीएम योगी लिखना होगा। आयुष सोसायटी के फेसबुक, इंस्टाग्राम को टैग करना होगा। इसके बाद आयुष कवच एप का प्रयोग कर रहे प्रतिभागी इसी एप पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जो आयुष कवच प्रयोग नहीं कर रहे हैं, उन्हें उत्तर प्रदेश आयुष राज्य सोसाइटी लखनऊ की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन योग सिखा रही सरिता चौधरी
बागपत। योग शिक्षिका सरिता चौधरी जिले में योग की अलख जा रही है। वह महिलाओं को ऑनलाइन योग सिखाती हैं। बड़ौत में रह रही चौधरी ने बताया कि सूक्ष्म व्यायाम, अनुलोम विलोम, वृक्ष आसन, त्रिकोण आसन, बटर फ्लाई योग आसन से इम्यूनिटी को बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed