फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Do such work, so that others are not harmed: Sheharkaji

ऐसा कर्म करें, जिससे दूसरे को नुकसान न पहुंचे : शहरकाजी

Sun, 23 Apr 2023 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 23 Apr 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Do such work, so that others are not harmed: Sheharkaji
बागपत ईदगाह में नमाज के बाद डीएम राजकमल यादव व एसपी अर्पित विजयवर्गीय से ईद की मुबारकबाद देते र
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। जिले में शनिवार को ईद का त्योहार खुशियों के साथ मनाया गया। ईद की नमाज से पहले ईदगाह और मस्जिदों में तकरीर हुई। जहां मौलानाओं ने देश में अमन चैन की दुआ कराई। कहा कि किसी भी दूसरे इंसान को नुकसान पहुंचाने वाला मुसलमान नहीं हो सकता है। इसलिए ऐसा कर्म करें, जिससे दूसरे को नुकसान ना पहुंचे।
विज्ञापन

बागपत में ईदगाह, बिलाल का मदरसा, मोमीन मस्जिद, तकिए वाली मस्जिद, आयशा मस्जिद, जामा मस्जिद में ईद की नमाज हुई। ईदगाह पर शहर काजी हबीबुर्रहमान ने तकरीर में कहा कि ईद प्रेम का त्योहार है और ऐसे में भाईचारा कायम रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

उधर बड़ौत की फूंसवाली मस्जिद और इदारा मस्जिद में अकीदतमंदों ने ईद की नमाज अदा की। फूंसवाली वाली मस्जिद के शाही इमाम मौलाना आरिफ उल हक ने कहा कि हमारे आचरण और व्यवहार से किसी दूसरे व्यक्ति को क्षति या हानि नहीं होनी चाहिए। अपने आचरण से दूसरों को तकलीफ पहुंचाने वाला सच्चा मुसलमान नहीं हो सकता। अच्छा आचरण लोगों को अल्लाह के करीब लाता है। रोजा आंख, कान, मुंह, और शरीर के सभी हिस्सों का होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेकड़ा में काठा रोड स्थित ईदगाह में मौलाना मोहम्मद जुल्फिकार ने तकरीर में मिलजुलकर आपसी सद्भाव के साथ रहने का आह्वान किया। भीड़ अधिक होने के कारण नमाजियों ने ईदगाह के बाहर सड़क पर बैठकर नमाज अदा की।
----
अकीदतमंदों ने अमन चैन की मांगी दुआ
बिनौली। ईद का त्योहार प्रेम और सौहार्द पूर्वक मनाया गया। बरनावा, बिनौली, पिचोकरा, शेखपुरा, जौहड़ी, दोझा, शेखपुरा, धनौरा सिल्वर नगर गांव की ईदगाह और मस्जिदों में अकीदतमंदों ने ईद की नमाज अदा कर देश में अमन चैन की दुआ मांगी। लोगों ने ईदगाह, मस्जिदों व घर घर जाकर गले मिलकर ईद की बधाई दी।
-----
किसी के बहकावे में आने की बजाय आपस में प्रेमभाव से रहें
अमीनगर सराय। ईदगाह में कस्बे के अलावा पूठड़, खिंदौड़ा के लोग नमाज अदा करने पहुंचे। ईदगाह पर जामा मस्जिद के इमाम मौलाना तसव्वर ने राष्ट्र की उन्नति में भागीदारी कर आपसी भाईचारा बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने देश की उन्नति में सहयोग करने व इबादत करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि किसी के बहकावे में आने के बजाय आपस में प्रेम भाव से रहे। छपरौली की कुरैशियान मस्जिद में मौलाना शौकत अली, काजीयान मोहल्ला स्थित जामा मस्जिद में मौलाना शराफत अली, जामा मस्जिद कूड़ी में मेहताब व मोमिन, टांडा गांव के मदरसे में मौलाना मोहम्मद यामीन, जामिया इशातुल इस्लामी मदरसा रठौड़ा में मौलाना मोहम्मद राशिद, सिनौली गांव की मस्जिद में हाफिज मोहम्मद अफजल, बड़ी मस्जिद सिलाना में मोहम्मद इलियास, जामा मस्जिद बदरखा में मोहम्मद इरफान ने ईद की नमाज अदा कराई।
--
ईद पर अल्लाह अपने बंदों को इनाम देते हैं : मौलवी हाजी जहीर
रटौल। शाही ईदगाह पर अकीदतमंदों ने ईद की नमाज अदा कर देश में अमन और चैन के लिए दुआ की। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिल ईद की की बधाई दी। अग्रवाल मंडी टटीरी की देशवाल पट्टी स्थित मस्जिद के इमाम मौलवी हाजी जहीर अहमद ने तकरीर में कहा कि ईद का दिन इनाम का दिन होता है। ईद पर अल्लाह अपने बंदों को इनाम देते हैं। इस दिन अल्लाह बंदे के तमाम गुनाहों को माफ कर देते है। बाजार वाली मस्जिद में मौलाना मोहसिन ने नमाज अदा कराई।

----
डीएम-एसपी समेत पुलिस बल तैनात रहा
ईद पर ईदगाह और मस्जिदों पर पुलिस बल तैनात रहा। बागपत में ईदगाह पर डीएम राजकमल यादव और एसपी अर्पित विजयवर्गीय मौजूद रहे। जहां शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। ईद की नमाज के बाद डीएम व एसपी ने गले मिलकर बधाई दी और सभी को आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए कहा गया।

बागपत ईदगाह में नमाज के बाद डीएम राजकमल यादव व एसपी अर्पित विजयवर्गीय से ईद की मुबारकबाद देते र

बागपत ईदगाह में नमाज के बाद डीएम राजकमल यादव व एसपी अर्पित विजयवर्गीय से ईद की मुबारकबाद देते र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed