फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Do not rent a car, the car should be provided addressing the PAC

किराए पर कार नहीं मिलती, पीएसी की गाड़ी कराई जाए मुहैय्या 

Fri, 04 Nov 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 04 Nov 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Do not rent a car, the car should be provided addressing the PAC
पंकज। - फोटो : amar ujala
बागपत। गांगनौली गांव के खूनी कांड के पीड़ित युवक पंकज शुक्रवार को अपने परिजनों के साथ एसपी दफ्तर पहुंचा। उसका कहना है कि उनको गांव में किराए पर गाड़ी भी नहीं मिलती है। केस की पैरवी के लिए न्यायालय आना पड़ता है। उसने अफसरों से पीएसी की गाड़ी मुहैय्या कराने की मांग की है। 
विज्ञापन


गांगनौली गांव में 10 अक्टूबर को खून खराबा हुआ था। इसमें महिला सविता, उनकी बेटी प्रीति, पिता मांगेराम और उनकी सुरक्षा में लगे दो पुलिसवालों की हत्या हुई थी। पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर केस का खुलासा कर दिया था। सविता का बेटा पंकज, अपने पिता रामफल और मामा संजीव के साथ सुरक्षा के लिए एसपी दफ्तर पर पहुंचा। पंकज ने कहा कि उनके मकान पर सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त पुलिस-पीएसी तैनात है।
विज्ञापन


केस की पैरवी के संबंध में बागपत कोर्ट आना पड़ता है। इसके लिए उनको कार की आवश्यकता होती है। अपराधियों के भय से उनके साथ कोई गाड़ी लेकर चलने के लिए तैयार नहीं होता है। उनको किराए पर भी कार या अन्य वाहन नहीं मिलते हैं। उनको बाइक या अन्य वाहनों से सफर करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में उनको अपनी जान का खतरा बना हुआ है। उन्होंने अफसरों से मांग की है कि उनको पीएसी की गाड़ी मुहैय्या कराई जाए। ताकि पीएसी के जवान उनको अपने साथ लेकर आए और साथ ही लेकर जाए।  सीओ (क्राइम) श्वेताभ पांडेय का कहना है कि पंकज के परिवार ने पीएसी की गाड़ी की मांग की है। उनकी सुरक्षा के इंतजाम कराए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


  राजेंद्र बोले, खेत में साथ नहीं जाते पीएसी के जवान 
 बागपत। गांगनौली गांव के किसान राजेंद्र सिंह भी शुक्रवार को अपने बेटे के साथ एसपी दफ्तर पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनके घर पर पीएसी तैनात है। लेकिन उनके साथ खेत में जाने के लिए पीएसी के जवान तैयार नहीं है। ऐसी स्थिति में प्रमोद गैंग उनकी खेत में हत्या कर सकता है। प्रमोद गैंग उनके बेटे संजीव उर्फ संजू, पप्पू भतीजे प्रवीण, भाई रामवीर और भाभी सरोज की हत्या कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed