{"_id":"5ed29fee8ebc3e90510726dd","slug":"do-not-go-for-bathing-it-is-becoming-yamuna-baghpat-news-mrt484026637","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाने मत जाओ, काल बन रही यमुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाने मत जाओ, काल बन रही यमुना
विज्ञापन
बागपत। जीवनदायिनी यमुना नदी काल बन रही हैं। मौसम का मिजाज गरम होते ही यमुना में नहाने जा रहे युवाओं और किशोरों पर मौत झपट्टा मार रही है। एक या नहीं बल्कि मई माह में ही कई हादसे हो चुके हैं। नहाने के दौरान डूबकर अब तक कई लोगों की मौत हो गई है। हादसों से ग्रामीण सहम रहे हैं।
--------------------
केस-1
छपरौली में डूब गए थे राजमिस्त्री
- दोघट के बामनौली गांव निवासी राजमिस्त्री बदरखा गांव में शौचालय निर्माण करने के लिए आए थे। दोपहर के समय वह नहाने के लिए यमुना में चले गए। हादसे में दो राजमिस्त्री की मौत हो गई थी।
--------------------
केस-2
कोताना गांव निवासी किशोर सैफ यमुना नदी में नहाने के लिए गया था। इस दौरान वह डूब गया। आसपास के लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका था।
विज्ञापन
--------------------
केस-3
बागपत नगर में यमुना नदी पार करते हुए महिलाएं डूब गई थी, जिनमें तीन का शव बरामद हुआ था। मोनी कश्यप का शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है। एनडीआरएफ की टीम भी पहुंची थी।
क्या किए गए इंतजाम
एसडीएम रामनयन सिंह का कहना है कि गर्मी बढ़ते ही लोग नहाने पहुंच रहे हैं। यमुना नदी के किनारे पर लगे गांव के लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोगों से आह्वान किया जा रहा है कि वह बच्चों का ध्यान रखें और खुद भी यमुना के गहरे पानी में नहाने न जाएं। प्रशासन की टीम गांव दर गांव लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है।