फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Do not expose the case will then movement

केस का खुलासा करो नहीं तो घेरेंगे कलक्ट्रेट 

Sat, 22 Oct 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 22 Oct 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Do not expose the case will then movement
खिंदौड़ा गांव में आयोजित पंचायत में भाग लेते नेता व ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
बागपत के अमीनगर सराय के खिंदौड़ा गांव के रिटायर्ड फौजी महेंद्र सिंह की हत्या के केस का खुलासा नहीं होने पर गांव में क्षेत्र के लोगों की पंचायत हुई। कमेटी के फैसले के बाद एलान किया गया कि रविवार तक अगर खुलासा नहीं हुआ तो सोमवार को कलक्ट्रेट घेरेंगे। बसपा विधायक लोकेश दीक्षित ने कहा कि न्याय की लड़ाई है, पीछे नहीं हटेंगे। 
विज्ञापन


शुक्रवार को पंचायत में बसपा विधायक लोकेश दीक्षित, रालोद नेता, जिपं सदस्य ठाकुर प्रदीप सिंह और बसपा नेता अहमद हमीद ने कहा कि जनपद में हत्या, लूट की घटनाएं आए दिन हो रही है। पुलिस अफसर घटनाओं पर रोक लगाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहीं है। अपराधियों का दुस्साहस इस कदर है कि पुलिस सुरक्षा में भी लोगों की जान जा रही है। यहां तक की बदमाश पुलिसवालों की भी हत्या कर रहे हैं। खिंदौड़ा गांव की बात करें 10 माह में छात्रा समेत तीन लोगों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन

 

पहले बिटिया साक्षी का अपहरण के बाद हत्या हुई, उसके बाद स्कूल में सरेआम हेड मास्टर सत्यपाल शर्मा की हत्या हुई। अब रिटायर फौजी महेंद्र की हत्या हो गई। महेंद्र के केस का पुलिस ने 14 दिन बीत जाने के बाद भी खुलासा नहीं किया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने रविवार शाम तक केस का सहीं खुलासा नहीं किया तो सोमवार सुबह कलक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। ग्राम प्रधान मुकेश सोलंकी, बिलौचपुरा प्रधान दिलशाद, हिसावदा प्रधान उत्तर कुमार, विक्रम, नवीन, कृष्णपाल, सरजीत गौरीपुर, तरसपाल, रहीस मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


 21 सदस्यीय कमेटी गठित
अमीनगर सराय। महापंचायत में 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। कमेटी ने ही पुलिस को रविवार तक का समय दिया है। भविष्य के आंदोलन की रणनीति भी इसी कमेटी की देखरेख में बनाई जाएगी।


यह है मामला 
अमीनगर सराय। खिंदौड़ा गांव के रिटायर फौजी महेंद्र सिंह ने 7 अक्टूबर को कस्बा अमीनगर सराय के पीएनबी बैंक से 45 हजार रुपये निकले थे। उनका बेटा यह रकम लेकर मेरठ चला गया। महेंद्र सिंह अपने साथी विक्रम के साथ बाइक पर अपने गांव जा रहे थे। रास्ते में लूट के विरोध पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी थी। सिंघावली अहीर थाने पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed