फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Do not deaf, use earphones and headphones too much

बहरा न कर दे ईयरफोन और हेडफोन का ज्यादा प्रयोग

Thu, 03 Mar 2022 10:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 10:20 PM IST
विज्ञापन
Do not deaf, use earphones and headphones too much
जिम में ईयरफोन लगाकर वर्कआउट करता युवक। - फोटो : BARAUT
विश्व श्रवण दिवस पर विशेष
विज्ञापन

03 साल में 30 हजार से अधिक बढ़ गए कम सुनने की शिकायत लेकर आने वाले मरीज जनपद में
60 से अधिक मरीज कम सुनने की शिकायत लेकर आ रहे केवल जिला अस्पताल रोजाना
50 हजार से अधिक युवक कम सुनने की समस्या से जूझ रहे जनपद में, करा रहे उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। ईयरफोन और हेडफोन का शौक युवाओं के लिए खतरनाक साबित होता जा रहा है। इन उपकरणों का ज्यादा प्रयोग सुनने की शक्ति पर असर डाल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार तीन साल में सुनने की क्षमता में दिक्कत बताने वाले 30 हजार से अधिक मरीज बढ़ गए है। जिला अस्पताल के नाक, कान और गला रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार के मुताबिक रोजाना 60 से अधिक मरीज कम सुनने की शिकायत लेकर आ रहे है। जनपद में एक जिला अस्पताल, सात सीएचसी व 23 पीएचसी, तीन अर्बन पीएचसी है। इनमें उपचार कराने वाले करीब 50 हजार से अधिक युवा इस बीमारी से जूझ रहे है।

80 डेसीबल की ध्वनि बर्दाश्त कर सकते है हमारे कान
चिकित्सकों के अनुसार जिम में बहुत से युवा एक्साइज के दौरान कानों पर ब्लूटूथ के अलावा ईयरफोन, व ईयरबड्स का प्रयोग करते है। शादी में तेज आवाज में डीजे भी कानों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। हमारे कान 80 डीबी की ध्वनि ही बर्दाश्त कर सकते हैं। जबकि डीजे से 120 से 130 डेसीबल तक का शोर पैदा होता है। इससे जहां कम सुनने की परेशानी हो जाती है, वहीं कान के ईयर ड्रम भी फट सकते हैं। ईयर ड्रम फटने से हमेशा के लिए बहरापन आ सकता है। अनदेखी या लापरवाही के कारण 20 साल के युवा की श्रवण क्षमता 60 साल के बुजुर्ग के समान हो सकती है।
विज्ञापन

ये लक्षण हो तो संभल जाएं
- सामान्य बातचीत सुनने में दिक्कत होना, खासकर अगर बैकग्राउंड में शोर हो रहा हो
- बातचीत में बार-बार लोगों से पूछना कि उन्होंने क्या कहा
- फोन पर सुनने में दिक्कत होना
- बाकी लोगों के मुकाबले ज्यादा तेज आवाज में टीवी या म्यूजिक सुनना
- सामान्य आवाज को न सुन पाना, मसलन बारिश या पक्षियों के चहचहाने की आवाज
- नवजात बच्चे की आवाज न सुन पाना।
इस तरह बढ़ रही मरीजों की संख्या
वर्ष मरीज
2019 10800
2020 25350
2021 41578
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed