फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Do not compromise on security, vaccination is necessary

सुरक्षा से ना करें समझौता, टीकाकरण है जरूरी

Thu, 07 Jul 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Do not compromise on security, vaccination is necessary
बागपत। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वच्छता के साथ टीकाकरण जरूरी है। टीकाकरण कराने से ही कोरोना की बीमारी से बचाव किया जा सकता है। नगर के धर्मगुरुओं, समाजसेवियों और गण्मान्य लोगों ने बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण पूर्ण कराने की अपील की है।
विज्ञापन

उन्होंने सुरक्षा से समझौता न करने और भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण कराने का आह्वान किया है। उन्होंने समाज के लोगों को आगे आकर लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण के लिए जागरूक करने की भी अपील की है।
विज्ञापन

- कोरोना से बचाव के लिए सभी को आगे आकर टीकाकरण कराना चाहिए। परिवार के अलावा अन्य लोगों को भी टीकाकरण कराने के लिए जागरूक करें। टीकाकरण से बीमारी से बचाव किया जा सकता है। - पंडित राजकुमार शास्त्री
विज्ञापन
विज्ञापन

- कोरोना महामारी से बचाव के लिए स्वच्छता के साथ टीकाकरण भी जरूरी है। सरकार के अभियान को सफल बनाने के लिए अपने साथ अपने परिवार के लोगों की सुरक्षा के लिए टीकाकरण कराएं। - हबीबुर्रहमान, शहर काजी
- महामारी से बचाव का एक मात्र साधन टीकाकरण है। सरकार लोगों का निशुल्क टीकाकरण लगा रही है। बीमारी से बचाव के लिए सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए। - पंडित राधेश्याम शर्मा, समाजसेवी
- कुछ लोग जानकारी और भ्रांति के कारण टीकाकरण कराने से परहेज कर रहे है। कोरोना का टीका एक दम सुरक्षित है और संक्रमण से बचाव में कारगर साबित है। - देवेंद्र आर्य, एडवोकेट

- शुरू में अधिकांश लोग टीकाकरण में रुचि नहीं ले रहे थे, मगर अब काफी हद तक वैक्सीनेशन पूरा हो चुका है। बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है। - अर्चना शर्मा, एडवोकेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed