फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   DMs and SPs recently saw several villages

कई गांवों का डीएम और एसपी ने जाना हाल 

Thu, 12 Jan 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 12 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
DMs and SPs recently saw several villages
पाठशाला पुलिस चौकी पर वाहनो की चैकिंग करता पुलिस कर्मी - फोटो : amar ujala
बागपत। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर डीएम ह्दय शंकर तिवारी और एसपी अजय शंकर राय ने किरठल, गांगनौली आदि कई गांवों का जायजा और लोगों से निर्भीक होकर मतदान करने को कहा। चेतावनी दी यदि किसी ने भी खुराफात करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। साथ ही पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर बड़ौत में  गाड़ी से नीली बत्ती, 10 वाहनों से हूटर और 20 से काली फिल्म उतारी। 
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण हो। इसके लिए डीएम ह्दय शंकर तिवारी और पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय सड़कों पर उतरे हुए हैं। बुधवार को कस्बा टीकरी के अलावा गांव किरठल, गांगनौली, बावली, निरपुड़ा गांव में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। मीटिंग कर लोगों की समस्याएं सुनाईं और उनका समाधान करने का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने कहा  प्रत्येक मतदाता 11 फरवरी को अपने मत का प्रयोग करें। किसी से डरने की कोई जरूरत नहीं है। यदि कोई डराने का प्रयास करता है तो उसकी तुरंत सूचना चुनाव कंट्रोल रूम को दें , ताकि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ समय से कार्रवाई हो सके। इसके अलावा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने 25 गांवों का भ्रमण कर स्थितियों का जायजा लिया। 
विज्ञापन


चेकिंग कर वाहनों से उतारे हूटर 
बागपत पुलिस ने जनपद की सड़कों पर चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक एक कार से नीली बत्ती, 10 वाहनों के हूटर उतारे, 20 वाहनों की काली फिल्म। 80 वाहनों के चालान कर 23 हजार से अधिक शमन शुल्क वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिलोचपुरा से जिला बदर पकड़ा 
बागपत। थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने बिलोचपुरा गांव में अपने घर में रह रहे जिला बदर जितेंद्र को गिरफ्तार किया। बाद में उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजा। 


छह के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की 
बागपत। थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने गांव चिरचिटा निवासी बबली और राज सिंह, गांव हजूराबाद निवासी नीटू, राजेंद्र, कृष्णपाल और संदीप के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed