{"_id":"620a93be6b03a74bc5748351","slug":"dm-took-stock-of-the-security-of-evms-kahkra-news-mrt576886586","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी ने ईवीएम मशीनो की सुरक्षा का लिया जायजा, सुरक्षा मे तैनात फोर्स को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, सीसीटीवी कैमरे भी किए चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी ने ईवीएम मशीनो की सुरक्षा का लिया जायजा, सुरक्षा मे तैनात फोर्स को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, सीसीटीवी कैमरे भी किए चेक
विज्ञापन
सुरक्षा अधिकारियों को दिए निर्देश, सीसीटीवी भी किए चेक
खेकड़ा। नगर स्थित लख्मीचंद पटवारी कॉलेज में मतदान के बाद कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम में रखी गई ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था का जिलाधिकारी ने सोमवार को जायजा लिया। वहां पर लगे सीसीटीवी चेक करके सुरक्षा में लगे अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
जनपद की तीनों विधानसभा सीट छपरौली, बड़ौत और बागपत की ईवीएम नगर स्थित एलसीपी कॉलेज में बनाए स्ट्रांग रूम में त्रिस्तरीय घेरे में कड़ी सुरक्षा में रखी गई है। केंद्र पर ईवीएम के लिए निरंतर 24 सीसीटीवी चल रहे हैं। सोमवार को जिलाधिकारी राजकमल यादव ने केंद्र पर पहुंचकर निरीक्षण कर ईवीएम की सुरक्षा का जायजा लिया। वहीं, संबंधित अधिकारियो को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि दस मार्च को मतगणना होगी। वह नियमित भ्रमण कर ईवीएम की सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं। संबंधित पुलिस बल को अलर्ट होकर ड्यूटी करनी है।