फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   DM started investigation of scam in Duda

डूडा में घपले की डीएम ने शुरू कराई जांच

Sun, 22 Aug 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
DM started investigation of scam in Duda
- डूडा में अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी का लाभ देकर किया गया है घपला
विज्ञापन

- डूडा में घपला करने वाले कर्मचारियों पर कसेगा शिकंजा, जांच रिपोर्ट पर होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में डूडा में करोड़ों रुपये का घपला होने का खुलासा होने पर प्रशासन हरकत में आया है। इसमें डीएम राजकमल यादव ने जांच शुरू करा दी है। इस घपले में शामिल कर्मचारियों के नाम भी अधिकारियों के पास पहुंच गए है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।

सरकार ने सभी गरीबों को पक्का घर देने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी शुरू कराई थी। इस योजना को चलाने की जिम्मेदारी डूडा को सौंपी गई थी। मगर, डूडा के अधिकारियों ने इस योजना को पलीता लगा दिया और इसमें अकेले बागपत जिले में करोड़ों रुपये का घपला किया गया है। डूडा ने जितने भी लोगों को योजना का लाभ दिया है, उनमें खूब खेल किया गया। ऐसे लोगों को लाभ दिया गया, जो इसके पात्र ही नहीं थे। सरकारी कर्मियों को उनकी पत्नियों के नाम पर योजना का लाभ दे दिया गया तो अमीरों तक को रुपया बांट दिया गया। डूडा के अधिकारियों की इससे ज्यादा अंधेरगर्दी क्या हो सकती है कि शहर में मकान दिखाकर यमुना खादर में बनवा दिए गए। जबकि गरीबों को योजना का लाभ ही नहीं मिल सका और उनके आवेदन को बार-बार निरस्त कर दिया जाता है। किसी का आवेदन स्वीकार भी कर लिया जाता है तो उसको किस्त के लिए चक्कर कटाकर परेशान किया जाता है। इस तरह के खेल का अमर उजाला ने खुलासा किया था। जिस पर डीएम राजकमल यादव ने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कराई है।
विज्ञापन

डूडा के कई कर्मचारियों के बारे में कुछ जानकारी मिली है। इसकी जांच कराकर रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - राजकमल यादव, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed