फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   DM, SP inspected district jail

डीएम, एसपी ने जिला जेल का किया निरीक्षण

Thu, 31 Dec 2020 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
DM, SP inspected district jail
डीएम, एसपी ने जिला जेल का किया निरीक्षण
विज्ञापन

खेकड़ा। डीएम और एसपी ने जिला जेल का औचक निरीक्षण कर बैरकों की गहनता से तलाशी कराई। साथ ही सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। इसके अलावा बंदियों को कोरोना संक्रमण के साथ सर्दी से बचाव के लिए व्यवस्था दुुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए।

डीएम शकुंतला गौतम और एसपी अभिषेक सिंह बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे पुलिस बल के साथ अब्दुलपुर स्थित जिला जेल में औचक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने बैरकों, जेल परिसर की गहनता से तलाशी ली। हालांकि इस दौरान कोई प्रतिबंधित वस्तु नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने जेल में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। कैमरे चालू हालत मे मिले। डीएम ने कहा कि देश मेँ कोरोना का नया रूप स्ट्रेन का आगमन हो चुका है। इससे बचाव के लिए विशेष गाइडलाइन जारी की गई है। उन्होंने जेल अधीक्षक को बंदियों को संक्रमण से बचाने के लिए सैनिटाइजर, मास्क और सोशल डिस्टेंस का पालन कराने के निर्देश दिए। जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह का कहना है कि बंदियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed