फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   DM-SP inspected district jail

डीएम-एसपी ने जिला जेल का किया निरीक्षण

Sun, 31 May 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
DM-SP inspected district jail
खेकड़ा। डीएम शकुंतला गौतम एवं एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने रविवार की शाम जिला जेलका निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों से उनके रहन सहन के बारे में जानकारी ली। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने के लिए एक दूसरे से दूरी बनाने की हिदायत दी। इसके अलावा बैरकें भी खंगलवाई, लेकिन काई प्रतिबंधित वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन

डीएम शकुंतला गौतम एवं एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव के रविवार शाम छह बजे जेल पहुंचते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। दोनों अधिकारियों ने जेल की बैरकों की तलाशी कराई। मगर, कोई भी प्रतिबंधित वस्तु नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने बंदियों से उनके रहन सहन के बारे में जानकारी ली। साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने के लिए मास्क लगाने, आपस में दूरी बनाकर रहने एवं अपने हाथों को समय समय पर सैनिटाईज करने की हिदायत दी। उन्होंने जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह को जेल को नियमित रूप से सैनिटाइज कराने के साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जेल अधीक्षक ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जेल में सब कुछ ओके मिला। जेल में बंदी मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग कर रहे रहे है। बंदियों को संक्रमण से बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन

कृषि मंडी का भी हाल देखा
जिला कारागार के निरीक्षण के बाद डीएम और एसपी ने डूंडाहैडा मार्ग स्थित उत्पादन कृषि मंडी पहुंचे और कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर की गई व्यवस्थाएं देखी। मंडी सचिव जयप्रकाश धामा को आवश्यक दिशा दिर्नेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed