डीएम-एसपी ने लिया बदरखा व जागौस के खादर का जायजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस और प्रशासन के अफसरों के पास लगातार शिकायतें पहुंच रही थीं कि हरियाणा के लोग बदरखा और जागौस गांव की सीमा में अवैध खनन कर रहे हैं। जेसीबी और पॉकलेन मशीन से इस कदर खनन किया जा रहा है कि यमुना की धार भी मुड़ गई है। लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में यमुना का पानी गांव में घुस आएगा। खेत की जमीन का भी कटान होगा। इससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। डीएम और एसपी ने इस मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने दोनों गांवों में पहुंचकर पहले लोगों की समस्याएं सुनीं। बाद में जायजा लेने यमुना खादर में पहुंचे।
दोनों अधिकारियों ने खादर में पूरी जांच-पड़ताल की। इस दौरान गंाव के काफी लोग भी मौजूद रहे। एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि बदरखा गांव के सामने हरियाणा की ओर बालू का खनन हो रहा है। प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि हरियाणा के लोगों ने अपनी सीमा में ही खनन किया है। सही स्थिति का पता लगाने के लिए जल्द ही हरियाणा के अफसरों से वार्ता कर यमुना-खादर की पैमाइश कराई जाएगी, ताकि इस मुद्दे पर विवाद न हो।
शराब की तस्करी पर लगाई जाए रोक
छपरौली। जागौस गांव के लोगों ने डीएम और एसपी से कहा कि उनको समय पर राशन नहीं मिलता है। गांव में शराब की तस्करी होती है। इसी तरह बदरखा गांव के लोगों ने बताया कि ट्यूबवैलों और मंदिर में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने अब तक खुलासा नहीं किया है। गांव में होने वाली शराब की तस्करी पर रोक लगाई जाए। इस दौरान अफसरों ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। पात्रों को पेंशन मिल रही है या नहीं, इसकी जानकारी भी ली।