{"_id":"64aab557a1fb1af2a100ee44","slug":"dm-inspected-kanwar-marg-and-service-camp-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-3055-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: डीएम ने कांवड़ मार्ग और सेवा शिविर का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: डीएम ने कांवड़ मार्ग और सेवा शिविर का निरीक्षण किया
विज्ञापन
-बामनौली में कृष्णा नदी पुल के पास मिट्टी कटान से धंसी सड़क को ठीक कराने के निर्देश
फोटो - 6
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार को कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर शिविरों में कांवड़ियों के लिए व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने बामनौली में कृष्णा नदी पुल के पास मिट्टी कटान से धंसी सड़क को ठीक कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बड़ौत में अधिशासी अधिकारी को पानी की निकासी की व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में कहीं भी जलभराव नहीं होना चाहिए। उन्होंने बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बामनौली गांव में कृष्णा नदी के पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को बारिश में मिट्टी कटान होने से पुल के पास धंसी सड़क तुरंत ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कावड़ मार्ग पर पड़ने वाले शिविरों का भी निरीक्षण किया। एसडीएम, खंड विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निरीक्षण करने और साफ-सफाई का ध्यान रखने के निर्देश दिए।