फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   DM inaugurated the sports ground in Gurana village

गुराना गांव में डीएम ने किया खेल मैदान का उद्घाटन

Mon, 03 Jan 2022 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
DM inaugurated the sports ground in Gurana village
कहा, ग्रामीण आंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं
विज्ञापन

बड़ौत। बागपत खेल अभियान के अंतर्गत सोमवार को गुराना गांव में डीएम राजकमल यादव ने फीता काटकर खेल मैदान का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण आंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।

डीएम राजकमल यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर एक ग्राम पंचायत, एक क्रीड़ा स्थल की मुहिम जनपद में चलाई जा रही है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम एक खेल के मैदान का विकास किया जा रहा है। बताया कि युवाओं के दौड़ने के लिए एक ट्रैक का निर्माण, एक कबड्डी का मैदान (आधिकारिक माप के अनुसार) और एक अखाड़ा कुश्ती के लिए, एक वॉलीबाल कोर्ट, एक ओपन जिम, एक फुटबॉल फील्ड (यथा संभव), कसरत करने के अन्य संसाधन, अन्य खेल सामग्री की व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सीडीओ रंजीत सिंह, बीडीओ ज्योति बाला, चैयरमैन अमित राणा, कपिल, अश्वनी तोमर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed