{"_id":"5e46df6f8ebc3ee61045f161","slug":"dm-gave-adverse-entry-to-three-employees-of-agriculture-department-baghpat-news-mrt4689951177","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने कृषि विभाग के तीन कर्मियों को दिया प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने कृषि विभाग के तीन कर्मियों को दिया प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन

बागपत। कृषि उपनिदेशक कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंची डीएम शकुंतला गौतम ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पंजीकरण के लिए लगी लंबी कतार देखकर नाराजगी जताई। कहा कि जिन बुजुर्ग किसानों के डाटा में कमियां हैं, उसे तत्काल ठीक किया जाए। शुक्रवार को डीएम और सीडीओ पीसी जायसवाल राष्ट्रवंदना चौक स्थित कृषि उप निदेशक कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। संशोधन के लिए लंबित 16 हजार डाटा को 21 फरवरी तक पूर्ण रूप से पूरा करने के कृषि उपनिदेशक को निर्देशित दिए। डीएम ने डिस्पैच रजिस्टर देखा, जिसमें आईजीआरएस संदर्भ प्राप्त शिकायतों के बारे में नाम से समस्या का निस्तारण नहीं लिखा होने पर नाराजगी जताई।
उन्होंने कहा आईजीआरएस कि जो भी शिकायतें हैं उनके नाम संबंधित शिकायत को ढंग से अंकित किया जाए। आत्मा योजना की त्रैमासिक बैठक कराई जाए। डीएम ने कनिष्ठ सहायक विनय पंवार की सेवा पुस्तिका देखी, जिसमें 30 जून 2019 तक सेवा प्रमाणित थी जो सही पाई गई और व्यक्तिगत पत्रावली से भी मिलान किया गया। जीपीएफ पासबुक देखी जो अपूर्ण पाई गई, जिसमें ब्रजभूषण, अभिषेक को संबंधित अभिलेख पूरे नहीं पाए जाने पर प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। वरिष्ठ सहायक प्रियंका चौधरी का रजिस्टर अपूर्ण पाए जाने पर प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीडीओ पीसी जायसवाल, कृषि उप निदेशक प्रशांत कुमार मौजूद रहे।
------------