फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   DM and SP listened to public issues during Total Solution Day

डीएम व एसपी ने संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी जनसमस्याएं

Tue, 02 Feb 2021 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
DM and SP listened to public issues during Total Solution Day
बड़ौत तहसील दिवस में जनसमस्याएं सुनते डीएम व अन्य अधिकारी - फोटो : BARAUT
बड़ौत। डीएम ने मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याएं सुनी। कुल 69 शिकायतें आयी, जिनमें से नौ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान डीएम ने जहां अधिकारियों को समय अवधि मेें समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए, वहीं संपूर्ण समाधान से अनुपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

डीएम राजकमल यादव ने जनसमस्याएं सुनते हुए कहा कि जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। इस दौरान उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान में आई सभी शिकायतों का निस्तारण समय से किया जाना चाहिए। दिवस में पहुंची 69 शिकायतों में से 37 तहसील संबंधित, छह पुलिस की, छह प्रशासन संबंधित, आठ शिकायत विकास संबंधित, नौ शिकायतें चकबंदी विभाग, चार शिकायतें गन्ना विभाग की रहीं। इनमें से नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस से गैर हाजिर रहे जिला सेवायोजना अधिकारी, सहायक निदेशक मतस्य, डीएफओ सहित अन्य अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। इस अवसर पर एसडीएम दुर्गेश मिश्र, तहसीलदार प्रदीप कुमार, बीडीओ राहुल वर्मा आदि मुख्य रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा खेकड़ा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम अमित सिंह और एएसपी मनीष कुमार मिश्रा ने लोगों की समस्याएं सुनी। सभी विभागीय अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। 22 शिकायतों में से एक का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाधान दिवस में 12 शिकायत राजस्व विभाग की, तीन विद्युत विभाग की, दो पुलिस की, एक नगरपालिका की और चार अन्य विभागों की रही। जिनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम अजय कुमार, तहसीलदार यदुवंश कुमार, सीओ मंगल सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed