फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   DM and SP inspected the President's proposed program

राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम को डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

Thu, 16 Jan 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
DM and SP inspected the President's proposed program
बड़ौत के जेवी कॉलेज में राष्ट्रपति के प्रस्वित दौरा को देखते हुए निरीक्षण करते डीएम व एसपी। - फोटो : BARAUT
राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम को डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

बड़ौत। बिजरौल गांव के अमर शहीद बाबा शाहमल की 123वीं जयंती पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर बृहस्पतिवार को डीएम व एसपी ने जनता वैदिक डिग्री कॉलेज व शाहमल इंटर कॉलेज बिजरौल का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशासन ने कार्यक्रम को जेवी कॉलेज में कराने की संभावना जताई है।

पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. आत्माराम तोमर छह नवंबर को राष्ट्रपति से दिल्ली में मिले थे। इस दौरान उन्होंने बाबा शाहमल की जयंती पर 11 फरवरी को बिजरौल में आने का न्यौता दिया था। राष्ट्रपति ने भी निमंत्रण स्वीकार कर उन्हें आश्वासन दिया था। इसी को देखते हुए शासन ने डीएम व एसपी को राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को डीएम शकुंतला गौतम, एसपी प्रताप गोपिंद्र यादव, एडीएम अमित कुमार, एएसपी अनिल कुमार, एसडीएम दुर्गेश मिश्रा, सीओ आलोक ने जनता वैदिक कॉलेज का निरीक्षण किया। इसके बाद शाहमल इंटर कॉलेज बिजरौल गए, जहां पर थांबा चौधरी यशपाल ने उन्हें कार्यक्रम की जानकारी दी थी। लेकिन वहां पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम की संभावना है। इस संबंध में सीओ आलोक सिंह ने बताया कि अभी तिथि नहीं आई है। संभावित कार्यक्रम को देखते हएु सुरक्षा की दृष्टि से स्थान दिखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed