{"_id":"617ee0b8b01c7b7b743f05bc","slug":"diwali-of-workers-is-expected-to-remain-dull-baghpat-news-mrt5630284105","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत दोघट के कर्मचारियों की दिवाली रह सकती है फीकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत दोघट के कर्मचारियों की दिवाली रह सकती है फीकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट नगर पंचायत में ईओ की तैनाती नहीं होने से अटका कर्मचारियों का वेतन
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। नगर पंचायत में ईओ की तैनाती न होने के कारण वित्तीय कार्य अटक गए हैं। इसके चलतेे कर्मचारियों की दिवाली भी फीकी रह सकती है। ईओ न होने के कारण कर्मचारियों का वेतन अटक गया है। उन्होंने डीएम से वेतन जारी कराने की मांग की।
नगर पंचायत दोघट में लगभग 40 सफाईकर्मी और 12 कर्मचारी कार्यालय में तैनात हैं। बीती ग्यारह अक्तूबर को नगर पंचायत के प्रभारी ईओ कलक्ट्रेट प्रभारी रामनयन सिंह का स्थानांतरण हो गया। उनके बाद नगर पंचायत के वित्तीय कार्य अटक गए है। नगर पंचायत की ओर से कलक्ट्रेट प्रभारी राजपाल सिंह को ईओ का चार्ज देने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। एक सप्ताह पूर्व उनका भी स्थानांतरण हो गया। नगर पंचायत में ईओ की तैनाती न होने से कर्मचारियों की दीवाली फीकी रह सकती है। कर्मचारियों को वेतन की चिंता सता रही है। नगर पंचायत के कर्मचारियों ने डीएम से वेतन जारी कराने की मांग की है। नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक विनोद का कहना है कि डीएम से वेतन आहरण का आग्रह किया गया है। जिससे कर्मचारी त्योहार मना सकें।