फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Divyang will get the facility of self center, will have to show 40 percent disability certificate

दिव्यांगों को मिलेगी स्वकेंद्र की सुविधा, दिखाना होगा 40 प्रतिशत का दिव्यांग प्रमाण पत्र

Wed, 09 Feb 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Divyang will get the facility of self center, will have to show 40 percent disability certificate
- छात्राओं को पांच किलोमीटर के दायरे में की जाएगी केंद्रों की व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बोर्ड की तैयारी शुरू कर दी है। दस फरवरी तक परीक्षा केंद्र निधार्रित कर दिए जाएंगे। परीक्षा में दिव्यांग छात्र-छात्राओं को स्वकेंद्र की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए दिव्यांग छात्रों को 40 प्रतिशत का दिव्यंगता प्रमाण पत्र जमा करना होगा। इसके अलावा परीक्षा में छात्राओं को परेशानी न हो, इसके लिए पांच किलोमीटर के दायरे में केंद्र की सुविधा दी जाएगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि परिषद की ओर से जारी की गई 45 परीक्षा केंद्रों आपत्ति परिषद को भेज दी गई है। साथ ही परीक्षार्थियों की सूची वेबसाइट पर अपलोड करा दी है। परीक्षा में छात्रों को दस किलोमीटर और छात्राओं को पांच किमी के दायरे केंद्रों की व्यवस्था की जाएगी। इनके अलावा बोर्ड परीक्षा देने वाले दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए स्वकेंद्र की सुविधा दी जाएगी। दिव्यांग छात्रों को स्वकेंद्र के लिए सीएमओ से प्रमाणित 40 प्रतिशत का दिव्यांग प्रमाण पत्र कॉलेज में जमा करना होगा। दिव्यांगता प्रमाण पत्र न होने पर छात्रों को पांच किमी के क्षेत्र में केंद्र की व्यवस्था कराई जाएगी। परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। प्रधानाचार्यों को संस्थाओं का ब्यौरा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए जा चुके है। सूचना गलत दर्ज करने पर सत्यापन के दौरान संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed