फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   divorced woman raped

लोन दिलाने व शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से बैंक कर्मी ने किया दुष्कर्म

Mon, 18 Apr 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
divorced woman raped
बड़ौत। लोन दिलाने व शादी का झांसा देकर नगर स्थित एक बैक शाखा कर्मी ने तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म किया। अब आरोपी बैंककर्मी का सहारनपुर ट्रांसफर हो गया है। वहीं, कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

पीड़ित बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी है। वह नगर के एक मोहल्ले में दो बच्चों के साथ रह रही है। उसकी शादी कुछ वर्ष पूर्व बिनौली थाना क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवक से हुई थी। उनमें बाद में तलाक हो गया। महिला को परिवार चलाने के लिए लोन की जरूरत थी। वह नगर स्थित एक बैक शाखा में कर्मी से मिली। उसने लोन दिलाने के नाम पर कागजात मंगाए। इसके बाद आरोपी उसे मसूरी ले गया और लोन दिलाने व शादी का झांसा देकर एक होटल में तीन दिन तक दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़ित गभर्वती हो गई। आरोपी ने गर्भपात करा दिया। उसने पुलिस से शिकायत करने की जानकारी मिलने पर समाज के कुछ लोगों के सामने शादी करने की बात कही। अब उसका ट्रांसफर सहारनपुर हो गया। पीड़ित ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी परंतु कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। उधर, सीओ युवराज सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराकर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed